तस्वीरों में देखें दिग्विंजय सिंह का इज़हार ए इश्क: हां मैं अमृता राय से प्यार करता हूं और शादी हो

नयी दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को अब तक लोगों ने विरोधियों पर हमला करते हुए ही देखा है। वो अपनी तीखी आलोचनाओं से विरोधियों के दांत खट्टे कर दते थे, लेकिन अब लोगों को उनका एक अलग रुप देखने को मिल रहा है। दिग्विजय सिंह की उम्र भले ही ढ़ल रही हो, लेकिन उनका दिल अब भी जवान है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर दिग्विजय सिंह ने अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने पत्रकार अमृता राय के साथ अपने रिश्‍तों को स्‍वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी उन्‍होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के जरिए दी है।

उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा है कि उन्‍हें अमृता राय के साथ रिश्‍ते स्‍वीकार करने में कोई आपत्ति नहीं है। उधर, अमृता राय ने भी ट्विटर के जरिए रिश्‍ते की बात कबूली है और कहा है कि अपने पति से तलाक का फैसला हो जाने पर दिग्विजय सिंह के साथ शादी करेंगी।

बाद में अमृता राय ने ट्वीट करके कहा कि मेरा ईमेल हैक किया गया और उसकी चीजों के साथ छेड़छाड़ की गई। भारत में यह गंभीर अपराध है और मेरी प्रिवेसी में दखलंदाजी है। मैं इसकी निन्दा करती हूं। अमृता ने लिखा है कि मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं और हमने आपसी सहमति के आधार पर तलाक की अर्जी दी है, इसके बाद मैंने दिग्विजय सिंह से शादी करने का फैसला किया है।

आपको बता दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का निधन 2013 में हो गया था। टीवी ऐंकर अमृता राय काफी दिनों से अपने पति से अलग रह रही थीं। इधर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा था। इस बारे में कुछ फोटो और विडियो भी पोस्ट किए जा रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से दिग्विजय सिंह और अमृता राय ने लोकसभा चुनावों के बीच अपने रिश्ते की घोषणा की है।

दिग्विजय सिंह का इजहार-ए-मोहब्बत

दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता राय के साथ अपने संबंधों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने प्यार का इजहार कर दिया है।

जल्द करेंगे शादी

हाल के कुछ दिनों से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वाइरल हुई है। जिसके बाद दोनों से चुप्पी तोड़ते हुए अपने संबंधों को कबूल किया है।

जीवनसाथी की तलाश

दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर अमृता राय ने उम्र की सीमा के बंधन को तोड़कर एक दूसरे के साथ बाकी बचे जीवन गुजराने का फैसला कर दिया है।

जल्द करेंगे शादी

जल्द करेंगे शादी

अमृता ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वो अपने पति के साथ आपसी समझौते से तलाक ले रही है। वहीं दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि वो अमृता के साथ अपने संबंदों को स्वीकार करते है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो शादी करेंगे।

पहले से दोनों का परिचय

पहले से दोनों का परिचय

अमृता ने अपने पहले ट्वीट में पति से तलाक की बात कही और नए प्यार की ओर इशारा किया, लेकिन बाद में अकाउंट हैक होने की बात लिखी।

कहा तलाक के बाद होगी शादी

कहा तलाक के बाद होगी शादी

दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि वो अमृता के साथ अपने संबंधों को लेकर कोई संदेह नहीं रखना चाहते है. तलाक के बाद आपसी सहमति से दोनों शादी करेंगे।

पति की मौत के बाद बिल्कुल अकेले

पति की मौत के बाद बिल्कुल अकेले

बता दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का निधन 2013 में हो गया था। टीवी ऐंकर अमृता राय काफी दिनों से अपने पति से अलग रह रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+