गोवा पूर्व सीएम दिगंबर कामत के भगवान के आदेश वाले बयान पर लोग ले रहा मजा, बोले-सीधे ईश्‍वर से है इनका कनेक्शन

Digambar Kamat said - joined BJP at the behest of God, people are enjoying, their connection is directly with God

नई दिल्‍ली, 15 सितंबर: गोवा चुनाव से पहले 14 सिंतबर को कांग्रेस के 8 विधायक कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ने वाले इन 8 विधायकों में गोवा के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिगंबर कामत भी शामिल थे। जब उनसे कांग्रेस छोड़ने की वजह पूछी गई तो उन्‍होंने जो जवाब दिया उस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Recommended Video

    Goa: Digambar Kamat ने BJP ज्वाइन करने से पहले भगवान से की थी बात | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    digamberkamat

    ये वों दिगंबर कामत हैं जिन्‍होंने गोवा चुनाव से पहले मंदिर में शपथ ली थी कि कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। वहीं अब जब इन्‍होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्‍वाइन कर ली है तो उनसे पूछा गया कि आपने तो कांग्रेस ना छोड़ने की शपथ ली थी तो क्‍यों कांग्रेस छोड़ दी ? इसके जवाब में दिगंबर कामत ने कहा कि मैं एक बार फिर मंदिर में गया था और भगवान से प्रश्‍न किया था कि मुझे क्‍या करना चाहिए? जिसके बाद भगवान ने कहा था तुम्‍हारे लिए जो सबसे बेहतर है वो करो। भाजपा ज्‍वाइन करने का फैसला भगवान का फैसला है।

    सीधे भगवान से कनेक्शन है सर इनका

    वहीं आम जनता ने भी कामत के इस बयान पर मजे लिए और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा ये अच्छा है, अब जिसे ज्यादा जानकारी चाहिए वो सीधा भगवान से संपर्क करें। वहीं दूसरे ने कहा सीधे भगवान से कनेक्शन है सर इनका।

    यूजर ने पूछा- किस नाम से भगवान का नंबर सेव है

    एक यूजर ने लिखा ये इंसान नहीं देवदूत है। एक यूजर ने लिखा पता नहीं उन्‍होंने किसका नंबर अपने फोन में भगवान के नाम से सेव कर रखा है। द प्रकाश यूजर आई से लिखा मोदी जी की तो मौज ही हो गई है, भगवान से सीधी बात करने वाले दिगंबर कामत जी भाजपा में आ गए हैं। अब तो जब भी भाजपा संघ को भगवान की तरफ से कोई बात कहनी होगी तो दिगंबर जिसे करवा देंगे। ढोंग, असत्य और ठगी की हद।

    कांग्रेस ने भी कसा तंज

    कामत के बयान पर कांग्रेसी मजा लेते हुए कई कमेंट किए जिसमें भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कामत के बयान पर तंज कसते हुए कहा बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुलाई के बाद दिगंबर कामत जैसे बिकाऊ नेताओं के न केवल ईडी, सीबीआई, आईटी, वाले दाग भूलते हैं बल्कि भगवान से सीधा संपर्क भी होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+