मोदी सरकार में डीजल की कीमत बेकाबू, 70 के पार पहुंची कीमत

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद भी जिस तरह से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है उसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक लगातार देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई शहरों में डीजल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। वहीं पेट्रोल पिछले चार वर्ष के अपने सबसे उपरी स्तर तक पहुंच चुका है।

petrol

रविवार को कीमते सबसे अधिक

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार रविवार को 3 राज्यों के कई शहरों में डीजल के दाम 70 रुपए को पार कर गए। सबसे अधिक डीजल के दाम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है। यहां डीजल की कीमत 70.58 रुपए प्रति लीटर है। वहीं केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में इसकी कीमत 70.49 रुपए पहुंच गई है। जबकि छत्तीसगढ़ के रायपुर में डीजल की कीमत 70.16 रुपए दर्ज की गई है। यह डीजल के अबतक के सबसे अधिक दाम हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

पेट्रोल की कीमत भी आसमान पर

वहीं इन तमाम शहरों के अलावा कई ऐसे शहर भी हैं जहां डीजल के दाम 70 रुपए तक पहुंच गए हैं। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में इसकी कीमत 69.76 रुपए है, ओडीशा की राजधानी भुवनेश्वर में 69.69 रुपए, बिहार की राजधानी पटना में 69.58 रुपए, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 69.27 रुपए प्रति लीटर तक डीजल के दाम पहुंच चुके हैं। दिल्ली में डीजल की कीमत 67.65, मुंबई में 69.17, चेन्नई में 68.53 रुपए प्रति लीटर है।

अंतर्राष्ट्रीय कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल

एक तरफ जहां डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं तो दूसरी तरफ पेट्रोल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में पेट्रोल पिछले चार साल के सबसे उंचे स्तर पर है, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.03 रुपए प्रति लीटर था, जोकि 2013 सितंबर के बाद सबसे महंगे स्तर पर है। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल है।

इसे भी पढ़ें- रिलायंस जियो की एंट्री से 5.65 फीसदी बढ़ी देश की GDP , बचाए 60 हजार करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+