पेट्रोल और डीजल 2.50 रुपए होगा सस्ता !
नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठी बार कमी करने जा रही है। ऐसे में महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बड़ी राहत हो सकती है। सूत्रों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम आज रात से 2.50 कम हो सकते हैं। जी हां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम कम होने के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों कमी हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 85 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। जिसके चलते भारत में पेट्रोल कंपनियां तेल के दामों में कमी हो सकती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद पेट्रोल के दामों में लगातार छठी बार यह कमी होने जा रही है। इससे पहले इसी महीने अक्टूबर में पेट्रोल के दामों में 2 रूपए की कमी की गयी थी।
19 अक्टूबर को सरकार ने डीजल के दामों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कर दिया जिसके तुरंत बाद डीजल के दाम में 3.37 रुपए की कमी हुई। वहीं डीजल के दामों में 2 रुपए की और कमी होने से थोक बाजार से लेकर कई उत्पादों को इसका फायदा मिलेगा। डीजल के दामों में पिछले पांच सालों बाद यह पहली बार कमी की गयी है। दिल्ली में पेट्रोल के मौजूदा रेट 66.65 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications