खाटू श्याम में सिया-चेतन ने कर ली थी सीक्रेट शादी? इस तस्वीर से खुल गई पोल, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में अब तक का सबसे सनसनीखेज एंगल सामने आया है। पुलिस की जांच इस वक्त एक बड़े सवाल के इर्द-गिर्द घूम रही है कि क्या मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने दिसंबर 2025 में राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी? पुलिस के हाथ एक ऐसी फोटो लगी है, जिसमें दोनों गले में फूलों की माला पहने एक-दूसरे के साथ खड़े दिख रहे हैं।

हालांकि मंदिर प्रशासन और रजिस्टर में इस तरह की किसी शादी का कागजी रिकॉर्ड या सीसीटीवी फुटेज अब तक नहीं मिला है। पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम को सिया और चेतन के मोबाइल फोन कॉल डिटेल्स से इस सीक्रेट मैरिज का सुराग मिला था। पुलिस अधिकारियों ने 7 जुलाई को बताया था कि दोनों के बीच हुई बातचीत से साफ पता चलता है कि उन्होंने अपने घर-परिवार से छुपकर शादी की थी।

Did Siya And Chetan Secretly Marry In Khatu Shyam Pune Ketan Agarwal death Case Big Secret

इस सुराग को पुख्ता करने के लिए जुलाई में पुलिस की एक विशेष टीम खाटू श्याम पहुंची। जांच अधिकारियों ने वहां सीसीटीवी और एंट्री रजिस्टर खंगाला, लेकिन आधिकारिक सबूत नहीं मिले। इसके बावजूद, पुलिस को दोनों की वरमाला पहने हुए जो फोटो मिली है, उसे बेहद अहम माना जा रहा है। पुलिस ने इस तस्वीर को चार्जशीट में भी सबूत के तौर पर शामिल किया है।

Did Siya And Chetan Secretly Marry In Khatu Shyam Pune Ketan Agarwal death Case Big Secret

अक्टूबर में अफेयर, दिसंबर में दोस्तों के साथ राजस्थान ट्रिप

पुलिस की जांच के मुताबिक, सिया और चेतन अक्टूबर 2025 से ही एक-दूसरे से बेहद करीब आ चुके थे। दोनों के परिवार वाले इस अफेयर के सख्त खिलाफ थे। इसके बावजूद, दिसंबर 2025 में दोनों अपने कुछ दोस्तों के साथ राजस्थान घूमने गए थे। शुरुआत में दोनों ने पुणे से फ्लाइट से जाने का टिकट बुक कराया था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई।

इसके बाद वे ट्रेन पकड़कर राजस्थान गए और उसी रास्ते वापस लौटे। पुलिस को इस राजस्थान ट्रिप के पक्के सबूत मिले हैं। ठीक इसी दौरान सिया के घरवाले उसके लिए रिश्ते ढूंढ रहे थे और आखिरकार केतन अग्रवाल के साथ उसका रिश्ता तय हो गया।

सगाई के बाद भी जारी रहा अफेयर और बनी मर्डर की साजिश

सिया और केतन अग्रवाल की सगाई 19 फरवरी 2026 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी इसी साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर में होना तय हुआ था। लेकिन पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके मुताबिक सगाई के बाद भी सिया और चेतन के बीच संबंध बने रहे।

आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन को अपने रास्ते से पूरी तरह हटाने के लिए मर्डर की खौफनाक साजिश रच डाली। इसी साजिश के तहत केतन की हत्या कर दी गई। अब जांच एजेंसियां सिया-चेतन के अफेयर, उनकी राजस्थान ट्रिप और खाटू श्याम मंदिर की कथित शादी के बीच की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

Did Siya And Chetan Secretly Marry In Khatu Shyam Pune Ketan Agarwal death Case Big Secret

क्या वाकई शादी हुई थी या फोटो किसी और मौके की है?

फिलहाल पूरी पुलिस टीम के सामने सबसे बड़ा पेंच यही है कि गले में फूलों की माला पहने सिया और चेतन की वह तस्वीर आखिर किस पल की है? क्या खाटू श्याम मंदिर परिसर में सच में उनकी गुपचुप शादी हुई थी या फिर यह तस्वीर किसी आम पूजा-पाठ या मंदिर दर्शन के दौरान की है? चूंकि खाटू श्याम मंदिर से शादी का कोई लिखित रिकॉर्ड या वीडियो फुटेज हासिल नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस इस राज से पर्दा उठाने के लिए फोरेंसिक और टेक्निकल सबूतों का सहारा ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+