तो क्या बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी हुए थे इस गंभीर बीमारी के शिकार?

नई दिल्ली। इन दिनों फिल्मी दुनिया के कई छोटे-बड़े सितारे डिप्रेशन की चपेट में हैं, कोई इस पर खुलकर बातें करता है तो कोई अपनी बात छुपा देता है, सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण भी पहले डिप्रेशन ही बताया गया था,केवल सुशांत ही नहीं कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण कई कलाकारों को काम नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से वो भी डिप्रेशन का शिकार हुए और कुछ ने अवसाद में आकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली।

अवसाद ग्रस्त हुई कई फिल्मी हस्तियां

अवसाद ग्रस्त हुई कई फिल्मी हस्तियां

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने खुलकर अपने अवसाद ग्रस्त होने की बात लोगों के सामने रखी थी, डिप्रेशन से बाहर आने के बाद दीपिका अब ऐसे लोगों की मदद करने के लिए एक संस्था से जुड़ी हुई हैं तो वहीं बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत ने भी डिप्रेशन जैसे गंभीर मसले पर खुलकर बोला है, हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा ने भी लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बताया था कि वो भी चार साल तक अवसाद ग्रसित रही हैं।

...उस वक्त काफी 'लो फील' करता था

...उस वक्त काफी 'लो फील' करता था

इस गंभीर मसले पर अब बात की है फिल्मी दुनिया के बादशाह शाहरुख खान ने, जिन्होंने 'फिल्मीबीट' से बात करते हुए ये तो नहीं कहा कि वो भी कभी अवसाद ग्रसित थे लेकिन उन्होंने जरूर ये बताया कि एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्हें भी काफी 'लो फील' होता था और वो अकेलापन महसूस करते थे।

शाहरुख की हुई थी लिंगामेंट सर्जरी

शाहरुख ने बताया कि साल 2008 में एक शूटिंग के दौरान उनके कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी लिंगामेंट सर्जरी हुई थी, वो टाइम उनके लिए काफी कष्टदायक था और वो उस वक्त थोड़ा परेशान रहा करते थे।

'Reel और Real लाइफ में काफी अंतर है'

'Reel और Real लाइफ में काफी अंतर है'

शाहरुख ने हालांकि इसके बाद हेल्थ को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरूर बताया कि वो पर्दे पर जो नजर आते हैं, निजी जिंदगी में उससे बिल्कुल अलग हैं, उन्हें अपनी भावनाएं लोगों से व्यक्त करने में थोड़ी परेशानी होती हैं, वो पर्दे पर भले ही काफी खुले हुए और बिंदास नजर आए लेकिन पर्सनल लाइफ में वो काफी शांत, शर्मिले और एकांत प्रिय इंसान हैं, उन्हें गुस्सा, प्रेम, प्यार, जताने में आज भी दिक्कत महसूस होती है, इस वजह से अक्सर लोग उनकी बातों का मतलब भी गलत निकाल लेते हैं।

दो साल से फैंस कर रहे हैं शाहरुख की फिल्म का इंतजार

दो साल से फैंस कर रहे हैं शाहरुख की फिल्म का इंतजार

गौरतलब है कि साल 2018 में 'जीरो' फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से शाहरुख सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं, उनके फैंस लंबे वक्त से उनकी पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं, हाल ही में खबर आई है कि वो फिल्म 'पठान' से सिल्पर स्क्रीन पर लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रहे हैं। खैर शाहरुख भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं, हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में वो पूरे टाइम सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़े हुए रहे थे, उनके बर्थ डे पर बुर्ज खलीफा ने उन्हें खास तरह से जन्मदिन विश किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+