क्या पाकिस्तान में हुआ सलमान-शाहरुख खान के टूटे हाथों का इलाज? देखें अस्पताल का वायरल VIDEO
Salman Khan Shahrukh Khan Pakistan Video: बॉलीवुड सितारों की तबीयत जरा सी नासाज भी हो जाती है तो उनके प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती है, मगर यहां तो शाहरुख खान और सलमान खान के हाथ तक टूट गए और किसी को कानों-कोन खबर तक नहीं हुई। (वीडियो नीचे)
शाहरुख खान और सलमान खान के हाथ में फैक्चर आने का दावा हम नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से किया जा रहा है। पाकिस्तान में भी इन दोनों ही अभिनेताओं की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने सलमान खान को क्यों नहीं किया बर्थडे विश? फैन के सवाल पर भड़के किंग खान, दिया ऐसा जवाब
ताज्जुब तो इस बात पर होना चाहिए कि पाकिस्तान के अस्पताल के बाहर शाहरुख व सलमान के हाथ में प्लास्टर बंधे तक की तस्वीर लगी हुई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, Video Nation नाम के फेसबुक पेज ने एक रील शेयर की है, जिसमें कहा जा रहा कि वीडियो पाकिस्तान का है। वीडियो में दिख रहा है कि दो अस्पतालों के बाहर बोर्ड पर सलमान व शाहरुख की फोटो लगी है। दोनों के दाए हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ है।

शाहरुख व सलमान खान के हाथ टूटने की जानकारी देते अस्पताल बोर्ड का वीडियो पाकिस्तान में किस जगह का है। वीडियो कब बनाया गया है। इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
671 लाइक्स वाले Video Nation फेसबुक पेज पर 23 दिसंबर को वीडियो अपलोड हुआ है। वीडियो पर 'गजब टॉपीबाज है' भी लिखा हुआ है। लोग वीडियो पर फन्नी कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'देखों कहीं अमीर खान ने भी तो इलाज नहीं करवाया हो वहां पर'
बता दें कि सलमान खान व शाहरुख खान को इस तरह की चोट लगने की कभी कोई खबर सामने नहीं आई। वायरल वीडियो में उनकी ऐसी तस्वीरें क्यों इस्तेमाल की जा रही हैं? इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications