Independence Day: क्या पीएम मोदी ने Teleprompter से पढ़ा भाषण?

PM Modi at Red Fort: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी में लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की। भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश दिया। पीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ एक देश, एक चुनाव, यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मुद्दों को उठाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह भाषण 1 घंटा 41 मिनट लंबा था। ऐसे में पीएम मोदी के इतने लंबे भाषण को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पीएम मोदी ने टेलीप्रॉम्पटर से पढ़कर यह भाषण दिया। इस सवाल का जवाब है कि पीएम मोदी के भाषण के लिए डाइस पर टेलीप्रॉम्पटर नहीं लगा था।

PM Modi

पूर्व लिखित भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने यह भाषण टेलीप्रॉम्पटर से देखकर नहीं बल्कि पूर्व लिखित भाषण के आधार पर दिया। प्रधानमंत्री को कई बार डाइस पर नीचे देखते हुए देखा गया। भाषण के दौरान देखा जा सकता है कि वह पूर्व लिखित भाषण के पन्नों को पलट रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपना भाषण ना तो टेलीप्रॉम्प्टर और ना ही लिखित भाषण को पूरा देखकर पढ़ा। हालांकि उन्होंने अपने भाषण के अहम हिस्सों को लिखित भाषण से देखकर जरूर दिया, जिससे आंकड़े में चूक ना हो और कोई अहम विषय जो लिखित भाषण में शामिल था, वह छूट नहीं जाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकिंग, शिक्षा और आपराधिक कानूनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लखपति दीदी और विश्व स्तरीय शैक्षणिक विश्वविद्यालयों जैसी पहलों के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के लिए क्षमता निर्माण और आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, "अब विकसित भारत 2047 के लिए जीने का समय है और भारतीय दृढ़ संकल्पित हैं। हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है। यह भारतीयों का दृढ़ संकल्प है जो मेरे संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।

भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन सकता है। एक समय था जब लोगों के मन में करो या मरो की भावना थी और हमें आजादी मिली और अब हमारे पास उस राष्ट्र के लिए जीने की ताकत होनी चाहिए जो एक मजबूत भारत बना सके।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जैविक खेती में किसानों के योगदान की सराहना की और इस प्रथा का समर्थन करने वाले बजट प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आसान ऋण और प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से सामूहिक दृढ़ संकल्प से प्रेरित होकर सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+