क्या Neha Kakkar ने अपने गाने के लिए बनाया 'फेक बेबी बंप'? प्रेगनेंसी की खबरों पर किया एक और खुलासा
नई दिल्ली। Neha Kakkar Baby Bump: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की प्रेगनेंसी ने उनके फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। हाल ही में सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी प्रेगनेंसी (Neha Kakkar Pregnant) को लेकर बड़ा खुलासा किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ के बेबी बंप (Baby Bump) को लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल, एक दिन पहले नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Neha Kakkar husband Rohanpreet Singh) ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया था। लेकिन अब नेहा कक्कड़ के नए पोस्ट ने उनकी प्रेगनेंसी को लेकर लोगों को दुविधा में डाल दिया है।

प्रेगेंसी को लेकर नेहा का नया खुलासा
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Bollywood singer Neha Kakkar) ने इंस्टाग्राम पर अपने नए पोस्ट में खुलासा किया कि 22 दिसंबर को उनका नया गाना रिलीज हो रहा है। इस गाने का टाइटल 'खयाल रख्या कर' (Khyaal Rakhya Kar) है। हैरानी की बात है कि इस गाने के कवर फोटो में भी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) बेबी बंप के साथ नजर आ रहे हैं। यह वही तस्वीर है जिसे नेहा ने शुक्रवार को पोस्ट किया था और उसी फोटो के बाद उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जाने लगे थे।

22 दिसंबर को रिलीज हो रहा है नया गाना
नेहा कक्कर के नए गाने 'खयाल रख्या कर' की रिलीसिंग डेट 22 दिसंबर, 2020 बताई गई है। उनका यह गाना इसी तारीख को फैंस के लिए रिलीज किया जाएगा। पोस्टर की मानें तो इस गाने में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत नजर आने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि नेहा ने अपनी पहली फोटो में भी #KhyaalRakhyaKar का इस्तेमाल किया था और नए गाने के पोस्टर का टाइटल भी यही है। शायद नेहा अपनी फोटो से नए गाने का हिंट देना चाहती हैं जिसे फैंस ने उनकी प्रेगनेंसी समझ लिया।

फैंस को नहीं पता नेहा की प्रेगनेंसी का सच
हालांकि लोग अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर सच क्या है? नेहा कक्कर के नए पोस्ट पर फैंस तरह -तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उनके नए गाने को लेकर उत्सुक हैं तो कुछ ने कमेंट्स में कहा कि नेहा ने गाने के लिए फेक बेबी बंप बनाया। बता दें कि अपने बेबी बंप की तस्वीर को लेकर नेहा कक्कड़ सुर्खियों में छाई हुई हैं, हालांकि अपनी प्रेगनेंसी को लेकर उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि अब तक नेहा कक्कड़ की तरफ से उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कोई स्पष्ट बयान ने आया है।

शादी को लेकर भी लोगों ने कहा था- प्रमोशनल स्ट्रैटजी
आपको बता दें कि अभी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी के करीब डेढ़ महीने ही हुए हैं, शादी के बाद से यह कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। नेहा की प्रेगनेंसी से पहले उनकी शादी को लेकर भी फैंस डाउट में थे। दरअसल, नेहा कक्कड़ की शादी के वक्त ही रोहनप्रीत के साथ उनका नया गाना 'नेहू दा गाना' आया था। इस बीच उनकी शादी की खबरें आने के बाद लोगों को डाउट था कि ये उनकी प्रमोशनल स्ट्रैटजी हो सकती है। हालांकि नेहा और रोहनप्रीत ने धूमधाम से शादी कर फैंस का डाउट दूर कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Flashback 2020: आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़ के अलावा जानें 2020 में और किन टीवी कलाकारों ने की शादी
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका












Click it and Unblock the Notifications