क्या नेहा कक्कर और हिमांश कोहली के बीच हुआ ब्रेकअप?

क्या नेहा कक्कर और हिमांश कोहली के बीच हुआ ब्रेकअप?

नेहा कक्कर और हिमांश कोहली काफ़ी समय से चर्चा में हैं. दोनो एक दूसरे के काफ़ी ज़्यादा क़रीब आ चुके थे. नेहा और हिमांश के फैंस इंतज़ार में थे कि कब दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं होगा.

क्या दोनों का ब्रेकअप भी हो सकता है? ये सवाल सबके ज़हन में है, दरअसल हिमांश और नेहा एक दूसरे को अब तक सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन अचानक दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

यारियां फ़िल्म के अभिनेता हिमांश कोहली का नाम म्यूज़िक इंडस्ट्री की क्यूट सिंगर नेहा कक्कर के साथ जोड़ा जाता है. शशि कपूर-जेनिफ़र कैंडल की बेमिसाल लव स्टोरी

इंडियन आइडल के मंच पर हिमांश कोहली ने नेहा कक्कर को सरप्राइज़ दिया था जिसके बाद दोनों ने रोमांटिक तरीक़े से एक दूसरे के लिए अपना प्यार क़बूला था. लेकिन अब दोनों के बीच दूरियां आ गई है. सोशल मीडिया पर हमेशा इन दोनों का प्यार सबका दिल छू जाता था. हर कोई नेहा और हिमांश जैसा रिश्ते की इच्छा ज़ाहिर करता था, लेकिन उनके फैंस इस ख़ूबसूरत रिश्ते को बिखरता हुआ देख चौंक गए हैं.

सितंबर में शो इंडियन आइडल में अपने प्यार का इज़हार करने वाले एक्टर हिमांश कोहली और सिंगर नेहा कक्कर ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट पर अनफॉलो कर लिया है. दोनों के रिश्ते को अभी ज़्यादा वक़्त भी नहीं हुआ था कि फैन्स को इनके बीच ब्रेकअप होने की ख़बर मिल गई है. नेहा कक्कर ने हिमांश कोहली के साथ अपनी रोमांटिक फोटो भी इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी है.

सारा अली ख़ान किन मुश्किलों से पार पा कर बनीं अभिनेत्री?

इसका सबूत नेहा कक्कर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखने को मिल रहा है. हिमांश कोहली के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो पोस्ट अब ग़ायब हैं. जबकि हिमांश कोहली के अकाउंट पर अभी भी नेहा कक्कर के साथ उनकी ख़ूबसूरत फोटो देखी जा सकती है. हिमांश कोहली और नेहा कक्कर दोनों ने साथ में हमसफ़र गाने में काम किया है.

दोनों का एक दूसरे को इस तरह से अनफॉलो करना कही इनके रिश्ते का अतं तो नही है? एक दूसरे की फोटो और वीडियो पर प्यार भरे कमेंट करते देखना इनके फैन्स को भी काफ़ी अच्छा लगता था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+