क्या फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय मिलने से PM मोदी से नाराज हैं चिराग पासवान? अब खुद सामने आकर कही ये बड़ी बात
Chirag Paswan (Food Processing Industries): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। 10 जून को सभी मंत्रियों को पोर्टफोलियो (विभाग) भी बांट दिए गए हैं। मोदी 3.0 कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया गया है, इसकी तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 09 जून 2024 को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को प्रभार सौंप दिए गए हैं। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान के मंत्रालय को लेकर थी।

ये भी पढ़ें- चिराग पासवान के पास करोड़ों की संपत्ति, हवेली जैसा घर, मोदी के हनुमान पर कर्जा 0, कहां से करते हैं अथाह कमाई?
चिराग पासवान को कौन सा मंत्रालय मिला?
पहले मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि चिराग पासवान को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। फिर 10 जून की शाम ये खबर आई कि चिराग पासवान को खेल मंत्री बनाया गया है। लेकिन जब सरकार द्वारा फाइनल लिस्ट जारी की गई तो पता चला कि चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय यानी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय दिया गया है। यानी चिराग पासवान मोदी कैबिनेट 3.0 में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (फूड प्रोसेसिंग मंत्री) बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- '2011 में मिले न मिले हम पर 2024 में साथ करेंगे काम', क्या कंगना रनौत और चिराग पासवान की फिर बनेगी 'जोड़ी'?
क्या फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाए जाने से नाराज हैं चिराग पासवान?
सोशल मीडिया पर जब ये खबर सामने आई कि चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया है तो उनके समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की। कई सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चिराग पासवान का जो इस लोकसभा चुनाव 2024 में स्ट्राइक रेट है, उसके हिसाब से ये मंत्रालय उनके लिए ठीक नहीं है।
कई यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि खुद चिराग इस मंत्रालय को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से नाराज हों? अब खुद चिराग पासवान ने फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है।

चिराग पासवान बोले- कोई मंत्रालय छोटा या बड़ा नहीं होता
तीन बार के सांसद चिराग पासवान पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय दिए जाने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि,
''मैं बहुत खुश हूं कि पीएम मोदी जी ने मुझे ये मौका दिया है। मैं इस पद को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालूंगा। देश के विकास में इस विभाग का भी बहुत अहम योगदान है। हां, मुझे विभाग के बारे में जानने और समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन मेरे पिता (राम विलास पासवान) ने अनेकों मंत्रालय तब संभाले थे जब उन्हें कोई जानता भी नहीं था। इसके बाद ही वे बड़े मंत्री बने थे। आपके भीतर बस करने की क्षमता होनी चाहिए...आप उसके जरिए भी जनता की सेवा और भलाई कर सकते हैं।''
चिराग पासवान बोले- 'खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय को दुनिया में नई पहचान दिलाऊंगा'
मंत्रालय मिलने के बाद ट्वीट करते हुए चिराग पासवान ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नई जिम्मेदारियों के साथ नई पारी की शुरुआत! केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय को नई तकनीक के साथ देश और दुनिया में नई पहचान दिलाऊंगा।''












Click it and Unblock the Notifications