'2011 में मिले न मिले हम पर 2024 में साथ करेंगे काम', क्या कंगना रनौत और चिराग पासवान की फिर बनेगी 'जोड़ी'?
Kangana Ranaut and Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उम्मीद लगाई थी कि इस बार वह और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत संसद के लिए चुने जाएंगे। रजत शर्मा के मशहूर शो आप की अदालत में पहुंचे चिराग पासवान ने कंगना रनौत और अपने फिल्मी करियर को लेकर कई बातों का खुलासा किया था। आपको बता दें कि चिराग पासवान ने साल 2011 में कंगना रनौत के साथ 'मिले ना, मिले हम' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
चिराग पासवान और कंगना रनौत की जोड़ी
वहीं शो में चिराग पासवान ने कहा था- लोगों को मैं और कंगना रनौत एक साथ पसंद नहीं आए, पर मुझे उम्मीद है कि हम दोनों एक साथ संसद में आने वाले हैं। अब चिराग पासवान की ये बात बिल्कुल सच साबित हो गई है कि क्योंकि कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है।

कंगना रनौत ने जीत लिया चुनाव
बिहार के जमुई से साल 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले चिराग पासवान इस बार बिहार के हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़कर और जीत हासिल कर राजनीति में अपनी सक्सेसफुल एंट्री कर चुकी हैं।
'नेता का बेटा था, नेता ही बनना था'
चिराग पासवान ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा- वह बहुत ही कम समय के लिए था। ये मेरे स्कूल के दिनों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान का एक छोटा सा अनुभव था जो चला भी नहीं। एक नेता का बेटा था, नेता ही बनना था, और कोई विकल्प नहीं था मेरे पास।
75000 वोटों के मार्जिन से कंगना की तगड़ी जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत को 75000 वोटों के मार्जिन से तगड़ी जीत मिली है। इस बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो लोगों से मिलती दिख रही हैं। भाजपा ने इस बार कंगना रनौत पर दांव खेला था। ऐसे में कंगना की ये जीत काफी अहम मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications