Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चिराग पासवान के पास करोड़ों की संपत्ति, हवेली जैसा घर, मोदी के हनुमान पर कर्जा 0, कहां से करते हैं अथाह कमाई?

Chirag Paswan Assets: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ली है। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि चिराग पासवान अब कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। फिल्मी अभिनेता से लेकर केंद्रीय मंत्री बनने तक का, चिराग पासवान का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

चिराग पासवान जब से मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं, सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। चिराग पासवान टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं और हो भी क्यों ना...लोकसभा चुनाव 2024 में उनका स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा है। उनकी पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ी और सारी जीत गई।

Chirag Paswan Net Worth

पीएम नरेंद्र मोदी चिराग पासवान को अपने बेटे के तौर पर देखते हैं। कई रैलियों में वह चिराग को बेटा कहकर संबोधित कर चुके हैं। चिराग पासवान के पिता स्व. रामविलास पासवान पीएम मोदी के समकालीन रहे हैं। NDA की बैठक में भी पीएम मोदी ने चिराग के सिर को चूम कर आशीर्वाद दिया था। चिराग पासवान खुद को पीएम मोदी का 'हनुमान' कहते हैं।

इनता ही नहीं 41 वर्षीय चिराग पासवान इंडिया के मोस्ट वांटेड बैचलर भी हैं। इसी बीच चिराग पासवान अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं। चिराग पासवान ने 18वीं लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया है। आइए जानें चिराग पासवान की नेटवर्थ कितनी है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं 33 नए मंत्री? जो पहली बार बने मोदी कैबिनेट का हिस्सा, 6 राजनीतिक परिवारों से, आंकड़े हैरान करने वाले

Chirag Paswan Net Worth

Chirag Paswan Net Worth: चिराग पासवान की संपत्ति?

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक चिराग पासवान के पास 2.68 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। चिराग पासवान ने कोई भी कर्जा नहीं ले रखा है। यानी चिराग पासवान के नाम पर कोई लोन या कर्ज नहीं है।
  • चिराग पासवान के पास कैश 42 हजार रुपये है। उनके बैंक खातों में 77 लाख रुपये जमा है।
  • चिराग पासवान के पास एक फॉर्च्युनर कार है। जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। चिराग के पास इसके अलावा एक जिप्सी है। जिसकी कीमत 5 लाख रुपये है।
  • चिराग पासवान के पास 14 लाख रुपये की गोल्ड ज्वैलरी है। इसके अलावा कुछ चांदी के भी गहने हैं।
  • चिराग पासवान ने कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं ली हुई है। चिराग पासवान ने किसी भी तरह के NSS, पोस्टल सेविंग्स में निवेश नहीं किया है।
Chirag Paswan Net Worth

ये भी पढ़ें- '2011 में मिले न मिले हम पर 2024 में साथ करेंगे काम', क्या कंगना रनौत और चिराग पासवान की फिर बनेगी 'जोड़ी'?

Chirag Paswan Home: हवेली जैसे घर में रहते हैं चिराग पासवान

  • चिराग पासवान के पास मौजूद अचल संपत्ति के नाम पर कोई एग्रीकल्चर लैंड नहीं है। वहीं चिराग पासवान के पास कोई भी कॉमर्शियल बिल्डिंग नहीं है।
  • चिराग पासवान के पास श्री कृष्णापुरी पटना में एक आलीशान घर है। जो हवेली जैसा शानदार है। इस घर की कीमत 1 करोड़ 2 लाख रुपये बताई गई है।
Chirag Paswan Net Worth

Chirag Paswan Income Source: कहां से करते हैं चिराग पासवान कमाई?

  • चिराग पासवान के आय के स्रोत की बात करें तो उन्हें एक सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। अब वह मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं तो उन्हें मंत्री पद के लिए अलग से वेतन मिल सकता है।
  • इसके अलावा चिराग पासवान शेयर मार्केट से तगड़ी कमाई करते हैं। कई कंपनियों के शेयर में चिराग पासवान के पोर्टफोलियो हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक चिराग पासवान ने छह कंपनियों में लगभग 35.91 लाख रुपये निवेश किए हैं।
  • चिराग पासवान ने एक्वाविनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, स्ट्रांगपिलर प्राइवेट लिमिटेड, संकटमोचन मर्चेंटाइल प्राइवेट, डिवाइन डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, प्राप्याम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सीएसपी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के शेयर में निवेश किए हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+