दुश्मन देश के कार्यक्रम टीवी पर देख रहे अपने 50 अधिकारियों को तानाशाह जोंग ने दी मौत
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने सत्तारूढ़ पार्टी के दस वर्कर्स को दक्षिण कोरिया के टीवी कार्यक्रम देखने के आरोप में सार्वजनिक रूप से गोलियों से भून दिया गया। पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के खुफिया विभाग ने यह दावा किया है। इनमें से कुछ अधिकारी ऐसे थे, जो सोंग के विश्वासपात्र थे। उत्तर कोरिया का तानाशाह कितना क्रूर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हॉलीवुड मूवी देखने पर सार्वजनिक तौर पर लोगों को गोली मार दी जाती है। उत्तर कोरिया के तानाशाहों को पश्चिमी देशों के रहन-सहन और तौर-तरीकों का अनुसरण करना बिल्कुल भी पसंद नहीं। यहां तक कि जनता को कानाफूसी करने पर भी बर्बर सजा दी जाती है।

दावा किया कि एक को दिसंबर 2013 में देशद्रोह और सुप्रीम लीडर के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप में मौत की सजा दी जा चुकी है। उत्तर कोरिया के पूर्व समर्थक रहे कुछ अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया और चीन के टीवी कार्यक्रम की पायरेटेड डीवीडी आसानी से देश में मिल जाती है। यह ब्लैक मार्केट का बड़ा हिस्सा है।
सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि नागरिक, सीमा के पार की जिंदगी न देख पाए। लेकिन मोबाइलफोन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चलते उसका कोशिशें बेकार हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications