त्रिपुरा सीएम के अपने रंगरूप पर कमेंट को लेकर बोलीं डायना, सांवला रंग हम भारतीयों की शान

नई दिल्ली। सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल खड़ा करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव के पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन को इस किताब के लायक ना बताने पर हेडन ने उन्हें कड़ा जवाब दिया है। डायना ने बिप्लब को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम के पद की एक गरिमा होती है कम से कम उसका ख्याल रखिए। उन्होंने कहा कि सांवले रंग से क्या उनको शर्म आती है और अगर ऐसा है भी तो वो गलत हैं क्योंकि सांवला रंग तो हम भारतीयों का गर्व है।

सीएम साब, सोचकर बोला करिए

सीएम साब, सोचकर बोला करिए

हेडन ने कहा कि मैं बचपन से ही रंगभेद का शिकार होती रही हूं लेकिन मैंने कई मुकाम हासिल किए। लोगों को मेरी उपलब्धियों का महत्व कम करने के बजाय उन पर गर्व करना चाहिए। मुझे अपने रंग से परेशानी नहीं इसलिए मैंने एक फेयरनेस क्रीम के एड के लिए भी मना किया था. उन्होंने कहा मुझे दुख है कि मुख्यमंत्री को इस बात का अहसास ही नहीं है कि वो क्या कह रहे हैं। डायना हेडन 21 साल पहले 1997 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं। डायना हेडन ने कहा कि बिप्लब देब को जवाब दिया कि वह बोलने से पहले जरा सोच लिया करें।

 हेडन ने कहा, एश्वर्या से तुलना करना ठीक नहीं

हेडन ने कहा, एश्वर्या से तुलना करना ठीक नहीं

मुख्यमंत्री विप्लब के बयान पर डायना ने कहा कि मुख्यमंत्री काले और गोरे में भेद करते हैं, ये दुख पहुंचाने वाली बात है। उन्होंने कहा कि काले और गोरे की समझ को लेकर सीएम के दिमाग में फर्क है, तभी उन्होंने मेरी तुलना ऐश्वर्या राय से की प्रियंका और मानुषी से नहीं।

ये बोले थे बिप्लब

ये बोले थे बिप्लब

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा कि आज महिलाएं खूबसूरती के लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर हैं, जबकि भारतीय महिलायें ऐसा नहीं करती थी। उन्होंने कहा '1997 में मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं डायना हेडन इस काबिल नहीं थीं, क्या आपको लगता है, वो इस ख़िताब के काबिल थीं?' बिप्लव देव ने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजक अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग माफिया पहले लड़कियों को भर्ती करते हैं और इसके बाद उनको रैंप पर चलवाते हैं। यहां पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+