VIDEO: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रोने लगीं दीया मिर्जा, बोलीं- किसी के दुख को समझने से पीछे ना हटें

नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में हो रहे लिटरेचर फेस्टिवल में जलवायु परिवर्तन पर बात करते हुए एक्टर दीया मिर्जा भावुक हो गईं। बात करते हुए वो रोनें लगीं, सेशन की मेजबानी कर रहीं महिला ने देर तक उनको समझाया तो उनकी आंखों से आंसू रुके। दीया का रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

Dia Mirza breaks down, दीया मिर्जा रोने लगीं, Dia Mirza, दिया मिर्जा, climate change, climate, Jaipur Literature Festival, जयपुर लिट फेस्ट, जयपुर, jaipur, film, actress, cinema

जलवायु परिवर्तन पर बात करते हुए भावुक हुईं मिर्जा ने यहां कहा, किसी के दुख-दर्द को समझने से पीछे ना हटें। अपने आंसूओं को बहने से ना रोकें। उसे महसूस करें, उसे सभी हदों तक महसूस करें, यह अच्छा है, यह हमारी ताकत है। यह कोई परफॉर्मेंस नहीं हैं, यह हम हैं। इस दौरान दीया टिश्यू लेने से भी इनकार कर देती हैं। दीया ने कहा, हमें सदियों से इस बात की जानकारी है कि हम एक पृथ्वी के नागरिक हैं। हमारी सभ्याता, संस्कृति, सोच, विचार इस बात को बहुत गहरी तरह से जानते हैं। बता दें कि दीया मिर्जा पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर लगातार बोलती रहती हैं।

दीया ने बताया कि बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायन और उनकी बेटी की रविवार को अमेरिका में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत ने उनको परेशान किया। दीया ने कहा, कल का दिन बहुत अच्छा था। हमने गणतंत्र दिवस मनाया। देर रात करीब 3 बजे उन्हें कोबी ब्रायन की हादसे में मौत की सूचना मिली। इसने मुझे भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि हर दिन अलग-अलग घटनाएं होती हैं, जो हमें भावुक कर देती हैं। वो कभी भी जाहिर हो सकती हैं। ब्रायन की मौत की खबर मिलने के बाद से ही मेरा ब्लड प्रेशर काफी लो था। हम हर जगह अपने इमोशन जाहिर नहीं करते, लेकिन हमारे अंदर का बच्चा बहुत नाजुक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+