दीया मिर्जा की टूटी शादी, 11 साल बाद पति साहिल सांगा से हुईं अलग, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
मुंबई। बॉलीवुड हसीना और मिस एशिया पैसेफिक रह चुकीं दीया मिर्जा की निजी लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, उन्होने आज अपने 11 साल पुराने रिश्ते का अंत करने का ऐलान किया है। दीया ने आज अपने फैंस के लिए इंस्ट्रागाम में एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति साहिल सांगा से अलग होने की बात लिखी है।

11 साल बाद दीया मिर्जा और साहिल सिंघा हुए अलग
अपने इस नोट में दीया ने लिखा है कि 11 साल तक साथ रहने और जिंदगी का हर पल एक-दूसरे के साथ शेयर करने के बाद अब हम आपसी सहमती से अलग हो रहे हैं। हम दोस्त रहेंगे और प्यार- इज्जत के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। भले ही जिंदगी का सफर हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जा रहा हो, हम उस साथ के हमेशा एहसानमंद रहेंगे जो हमने जिया है। हम शुक्रगुजार है उस प्यार के जो हमें परिवार और दोस्तों से मिला। मीडिया का भी शुक्रिया कि वो ऐसे ही हमें प्रायवेसी देता रहे और सपोर्ट करता रहे। इसके बाद हम इस बारे में कभी बात नहीं करेंगे।
सोशल मीडिया पर दीया ने लिखी चौंकाने वाली बात
दीया के इस नोट के बाद बॉलीवुड से लेकर आम गलियारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इससे पहले दीया और उनके पति को लेकर ना कुछ कहा गया और ना ही दोनों के बीच कुछ अनबन दिखी, वो जब भी सामने आए एक परफेक्ट और लवली कपल के रूप में ही नजर आए, ऐसे में दोनों का यूं अलग होना, हर किसी के लिए एक गहरा झटका ही है।

5 साल पहले दोनों ने की थी शादी
आपको बता दें कि इनकी शादी 18 अक्टूबर 2014 में हुई थी। शादी से पहले दीया-साहिल एक अच्छे दोस्त के रूप में जाने जाते थे। दीया मिर्जा कुछ वक्त पहले अभिनेता जायद खान के साथ प्रोडक्शन कपंनी चला रही थीं जिसमें साहिल संघा को-पार्टनर थे, दीया-जायद के निर्देशन में बनीं फिल्म 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' का डायरेक्शन साहिल ने ही किया था। इसी दौरान दीया-साहिल में नजदीकियां बढ़ी और दोनों दोस्त से प्रेमी-प्रेमिका बन बैठे और लंबे वक्त के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला लिया था।

दोस्ती, प्यार, शादी और अब तलाक
बेपनाह सुंदरता की मालकिन दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रूख किया। लेकिन उन्हें फिल्मों में आशातीत सफलता नहीं मिल पाई तो वो डायरेक्शन में उतर आई थीं और वो बहुत सारे फैंशन इवेंट से भी जुड़ी हुई हैं। वो अक्सर सोशल इंवेट में भी नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications