अनिल अंबानी बोले- मेरे पिता ने पहले ही की थी मोदी के PM बनने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के साथ ही एक बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी से जुड़ी उस बात का खुलासा किया है, जो उनके पिता और जाने-माने उद्योगपति धीरूभाई अंबानी ने कही थी।

उन्होंने बताया कि धीरूभाई ने कहा था, 'मोदी लंबी रेस के घोड़े हैं। नेता हैं। वह एक लंबी पारी खेलेंगे। वह एक सच्चे नेता हैं।'
मोदी को धीरूभाई ने बुलाया था घर
अनिल अंबानी ने बताया कि उनके पिता ने मोदी को 1990 की शुरुआत में अपने घर आमंत्रित किया था। उस आमंत्रण पर मोदी उनके घर पहुंचे थे और लंबी बातचीत के बाद वापस लौटे थे। इस बातचीत पर रिलायंस के संस्थापक ने कहा था कि मोदी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अनिल अंबानी ने एक मैसेज में इस बात का जिक्र किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के चुने जाने को देश के इतिहास का निर्णायक पल बताया। उन्होंने लिखा, 'अपनी भविष्यवाणी सच होने पर पापा स्वर्ग में मुस्कुरा रहे होंगे।'
अर्जुन से की थी मोदी की तुलना
अनिल अंबानी ने कहा कि उनके पिता ने कहा था, 'नरेंद्र मोदी खुली आंखों से सपने देखते हैं और अर्जुन की तरह निशाने पर नजर बनाए रखते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications