हेमा मालिनी के बारे में ट्रोलर ने पूछा-असल जिंदगी में कभी झाड़ू लगाई क्या? तो धर्मेंद्र ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली- हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन के समर्थन में हेमा मालिनी ने संसद भवन परिसर में झाड़ू लगाने की कोशिश की थी। उनका यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था। अब ट्रोलर्स के साथ खुद उनके पति धर्मेंद्र भी उनकी खिंचाई करते दिख रहे हैं।
संसद परिसर में झाड़ू लगाकर हुई थीं ट्रोल
पिछले 13 जुलाई को सोशल मीडिया पर मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का संसद में झाड़ू लगाते एक विडियो हजारों लोगों ने देखा था। इस विडियो में वो वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकर के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुई थीं। इस दौरान हेमा ने कहा था कि,"स्पीकर ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संसद परिसर में स्वच्छ भारत अभियान का बेहद सराहनीय प्रयास शुरू किया है। मैं अगले हफ्ते मथुरा लौटूंगी और वहां भी इस अभियान को जारी रखूंगी" लेकिन, सोशल मीडिया पर उनका ये विडियो आते ही लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि हेमा मालिनी हाथ में झाड़ू लेकर सिर्फ दिखावा कर रही थीं, क्योंकि उनका झाड़ू जमीन को छू तक नहीं रहा था।
मुझे भी अनाड़ी लग रहीं थीं- धर्मेंद्र
ऐसे ही एक ट्रोलर ने ट्विटर पर ही धर्मेंद्र से पूछा कि, 'सर, मैडम ने ऐक्चुअली कभी जिंदगी में झाड़ू उठाई क्या?' इसपर धर्मेंद्र ने ट्विटर पर ही पत्नी की खिंचाई करते हुए जवाब में लिखा है, "हां फिल्म्स में मुझे भी अनाड़ी लग रहीं थीं। मैंने मगर बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बटाया है। मैं झाड़ू में माहिर था। मुझे सफाई पसंद हैं।"
उमर अब्दुल्ला ने दी थी ये सलाह
इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी हेमा मालिनी को घर पर झाड़ू लगाने की प्रैक्टिस करने की सलाद दे दी थी। उन्होंने लिखा था, "मैम अपनी अगली तस्वीर से पहले कृप्या एकांत में झाड़ू लगाने की प्रैक्टिस कीजिए। आपने जो तरीका अपनाया है, वह मथुरा (या कहीं और भी) में साफ-सफाई को बेहतर करने में ज्यादा योगदान नहीं देगी।"
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications