धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या PM मोदी की कोई बड़ी चाल? PMO को मिला ऐसा इनपुट कि बदल गई पूरी रणनीति

नीट पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं माना जा रहा है। सरकार के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह कदम लंबे मंथन के बाद उठाया गया।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पूरी स्थिति की कमान संभाली और पीएमओ तक पहुंचे इनपुट के बाद महज 24 घंटे में तस्वीर बदल गई। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अपने फैसलों पर डटे रहने वाली मोदी सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। आइए पूरी इनसाइड स्टोरी समझते हैं।

PM modi on Dharmendra Pradhan Resign

छात्र आंदोलन ने क्यों बदली सरकार की रणनीति?

देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। शुरुआत से ही आंदोलन का सबसे बड़ा मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करना था। सरकार पहले प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए हालात संभालने की कोशिश कर रही थी लेकिन धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि छात्रों का गुस्सा सिर्फ अधिकारियों पर कार्रवाई से शांत नहीं होने वाला।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने माना कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से छात्रों का भरोसा प्रभावित हुआ है। इसी वजह से जवाबदेही तय करने का फैसला लिया गया।

PMO का वो खुफिया इनपुट, जिसने रातों-रात बदल दिया सीन

24 जुलाई की सुबह तक सरकार का मिजाज काफी सख्त था। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई जारी थी, उच्च शिक्षा सचिव को हटाया जा चुका था और NTA से 47 अधिकारियों की छुट्टी कर दी गई थी। सरकार को लग रहा था कि नया पेपर लीक कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान छात्रों का गुस्सा शांत कर देगा। लेकिन 24 जुलाई रात से 25 जुलाई सुबह के बीच हालात तेजी से बिगड़ने लगे।

जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग कोनों में प्रदर्शन उग्र हो गए। खुफिया और प्रशासनिक एजेंसियों ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट में साफ चेतावनी थी कि स्थिति हाथ से निकल रही है। सड़क से लेकर संसद तक घिरती दिख रही सरकार के खिलाफ यह आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है। खबर मिलते ही खुद पीएम मोदी ने कमान अपने हाथ में ली और 24 घंटे के भीतर धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र सामने आ गया।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि "सरकार छात्रों को किसी राजनीतिक दल का मोहरा या सॉफ्ट टारगेट नहीं बनने देना चाहती थी। मांग मानकर प्रदर्शन शांत कराना जरूरी था ताकि बच्चे लंबे आंदोलनों के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।"

देश-विरोधी ताकतों का डर

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सरकार की एक सोच यह भी थी कि छात्रों के इस वाजिब गुस्से का फायदा कोई बाहरी ताकत न उठा ले। विपक्षी दल इसे केंद्र के खिलाफ छात्र-विरोधी माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। पर्दे के पीछे गृह मंत्री अमित शाह लगातार हालात पर नजर रखे हुए थे जबकि जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को बातचीत का जिम्मा सौंपा गया था। पीएम मोदी ने खुद दो बार सोशल मीडिया पर आकर युवाओं का भरोसा जीतने की कोशिश की।

25 जुलाई दोपहर तक साफ हो गया कि केवल प्रशासनिक फैसलों से बात नहीं बनेगी। सरकार को लगा कि आंदोलन लंबा खिंचा तो राष्ट्रविरोधी तत्व इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। इसी डर को खत्म करने के लिए मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने जैसा सख्त कदम उठाया गया।

अब आगे सरकार का फोकस किस पर रहेगा?

सरकार अब पूरे परीक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से Computer Based Test (CBT) मॉडल पर लाने की योजना है।

इसके साथ ही NTA समेत परीक्षा कराने वाली संस्थाओं की निगरानी और जवाबदेही को भी मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की संभावना कम हो सके। पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी ने सख्त कानून लाने की बात पहले ही कह दी है। कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी मिल गई है। संसद में इसे पास कराकर कानून बनाया जाएगा।

भावुक हुए धर्मेंद्र प्रधान, सोशल मीडिया से हटाया मंत्री पद

इस्तीफे की घोषणा के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से मंत्री पद हटा दिया। उन्होंने इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी बताया और एक बयान भी जारी किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "पिछले 10 दिनों की घटनाओं से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।

यह मामला मेरी व्यक्तिगत साख का नहीं है। मैं नहीं चाहता कि कोई भी देश विरोधी ताकत इस स्थिति का फायदा उठाए। देश की एकजुटता बनी रहनी चाहिए और किसी भी मासूम छात्र का भविष्य कानूनी चक्करों में नहीं फंसना चाहिए। छात्र अपना ध्यान पढ़ाई और करियर पर लगाएं, इसी सोच के साथ मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+