पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया किन कारणों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण केंद्र सरकार भी बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हो चुकी हैं। अब पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेल के बढ़ते दामों पर सफाई दी है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमत में बढ़ोत्तरी के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी आ रही है। उन्होंने कहा कि कीमतें धीरे-धीरे ही कम होंगी।

Dharmendra Pradhan prices of crude oil price for petrol diesel

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में वृद्धि होने की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के उपभोक्‍ता मूल्‍य में बढ़ोतरी हो रही है। कीमतों में आगे चलकर धीरे-धीरे नरमी आएगी। प्रधान ने कहा कि कोविड-19 की वजह से क्रूड ऑयल के वैश्विक उत्‍पादन पर भी असर पड़ा है, जिसकी वजह से आपूर्ति में भी कमी आई है, जो कीमत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

प्रधान ने कहा कि हम जीएसटी परिषद से लगातार पेट्रोलियम उत्पादों को इसके दायरे में शामिल करने का अनुरोध कर रहे हैं, क्योंकि इससे लोगों को फायदा होगा। तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सोनिया जी को पता होना चाहिए कि राजस्थान और महाराष्ट्र में सबसे अधिक कर है। लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की कमाई बेहद कम थी। हमने नौकरियों में वृद्धि लाने के लिए बजट में विभिन्न क्षेत्रों को बड़े हिस्से आवंटित किए हैं।

इससे पहले प्रधान ने तेल कीमतों को लेकर कहा था कि, इंटरनेशनल मार्केट ने पेट्रोल-डीजल (फ्यूल) का उत्पादन कम किया है और उत्पादन करने वाले देश ज्यादा कमाई के चक्कर में कम उत्पादन कर रहे हैं, ताकि अधिक फायदा हो सके। इस वजह से उपभोक्ता देशों को दिक्कतें आ रही हैं। हम लगातार ओपेक देशों से मांग कर रहे हैं ऐसा नहीं होना चाहिए। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसमें बदलाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+