हाथरस पीड़िता के अंतिम संस्कार पर यूपी के डीजीपी का बड़ा बयान
लखनऊ। हाथरस में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी शनिवार को हाथरस पहुंचे। दो दिन तक पुलिस के पहरे में रहे परिवार के लोगों को शासन के दोनों शीर्ष अधिकारियों ने न्याय का पूरा भरोसा दिया है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी ने पीड़िता के शव का बिना परिवार की अनुमति के अंतिम संस्कार करने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।
Recommended Video

हाथरस पीड़िता के शव का बिना परिवार की अनुमति के अंतिम संस्कार करने के सवाल यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि, इसके बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। ये स्थानीय स्तर के निर्णय हैं। इस बारे में मैं कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं। वहीं यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी कहा कि, जो भी जनप्रतिनिधि आना चाहेंगे, पांच लोगों को आने की अनुमति होगी।
अवनीश कुमार अवस्थी कहा कि, हमारी 3 अधिकारियों की एसआईटी वहां जाएगी। जहां तक परिवार से मिलने की बात है, 5 लोग अगर कहीं भी जाएंगे, कोई भी जाना चाहेगा तो जा सकता है। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने घर में जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार वालों की बातें सुनीं। दोनों अधिकारी परिवार की बातों को कागज पर लिख लिया है। परिवार अधिकारियों से सवाल किया, जिसका अधिकारियों ने जवाब दिया। यह दोनों अधिकारी हाथरस से लौटकर पूरी घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे।
गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से बलात्कार किया गया था। वारदात के दौरान गला दबाए जाने से उसकी जबान भी कट गई थी। लड़की को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में देश में जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications