स्पाइसजेट के एक पायलट को DGCA ने 6 महीने के लिए किया निलंबित, ये रही वजह

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर इस साल जुलाई में बिना सिग्लन मिलने रनवे पर चले जाने के मामले में स्पाइसजेट के एक पायलट को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। घटना सामने आने के बाद इसके जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद अब डीजीसीए ने बड़ा कदम उठाते हुए एक पायलट को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है।

DGCA suspended a SpiceJet pilot for six months over a runway incursion

बता दें कि इससे पहले डीजीसीए ने स्पाइसजेट के दो पायलटों का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। दोनों पायलटों का लाइसेंस उस घटना के बाद किया या है जब 2 जुलाई, 2019 को एसजी-6248 विमान को लेकर कोयंबटूर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने रनवे ओवररन कर दिया था। मतलब विमान को सही तरीके से नहीं उतारने की वजह से विमान मुख्य हवाई पट्टी से फिसलकर आगे निकल गया था।

इस घटना के बाद दोनों इसके जांच के आदेश देते हुए डीजीसीए ने दोनों पायलटों से 15 दिने के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया था। साथ में कहा था कि अगर उनका जवाब उपयुक्त नहीं लगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन दो पायलटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उसमें कैप्टन करुण गुजराल और कैप्टन अर्पित गांधी का नाम शामिल हैं। नियामक के मुताबिक विमान लंबे समय तक हवा में रहा था और दोनों पायलट इस मामले में सावधानी बरतने में नाकाम रहे थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: विकास भवन की इमारत में आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+