दिल्ली: विकास भवन की इमारत में आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित विकास भवन की इमारत में आग लग गई है। मंगलवार शाम इमारत की दूसरे माले पर आग भड़क गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इमारत के दूसरे प्लोर पर आग लगी है, इस फ्लोर पर ही दिल्ली महिला आयोग का ऑफिस है। आग लगने की वजह और नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मंगलवार दोपहर को ही दिल्ली के बावना की एक फैक्ट्री में भी आग लग गई। एच ब्लॉक में कुरकुरे बनाने की फैक्ट्री में ये आग लगी। दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। राजधानी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में ओखला के जाकिरनगर में एक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
एम्स अस्पताल की इमारत में भी 17 अगस्त को भयंकर आग लगी थी। इमर्जेंसी वार्ड के पास टीचिंग ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी जो बाद में पांचवीं मंजिल तक फैल गई थी। फायर डिपार्टमेंट की 34 गाड़ियां और करीब 150 दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत-बचाव में एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications