डीजीसीए का नया आदेश, एयरलाइन कंपनियों को रीयल टाइम आधार पर प्लेन पर रखनी होगी नजर

ऑन रखने होंगे दो कम्यूनिकेशन सिस्टम
डीजीसीए की ओर से जारी इस आदेश में जो नए नियम एयरलाइंस कंपनियों को जारी किए गए हैं उन के मुताबिक सभी शेड्यूल्ड और चार्टर्ड एयरलाइंस, चाहे वह पैसेंजर एयरलाइंस हों या फिर कार्गो एयरलाइंस, दोनों को हवा में रहने के दौरान लगातार कम्यूनिकेशन बनाए रखने के लिए दो कम्यूनिकेशन सिस्टम का प्रयोग करना ही होगा।
जिन दो टेक्निकल सिस्टमों को एयरलाइंस कंपनियां प्रयोग करेंगी उनमें एयरक्राफ्ट कम्यूनिकेशंस एड्रेसिंग एंड रिपोटिंग सिस्टम यानी एसीएआरएस और ऑटोमैटिक डिपेंडेंट सर्विलांस-ब्रॉडकास्ट या एडीएस-बी शामिल हैं।
इसके अलावा एयरलांइस को उन इलाकों में जहां पर एसीएआरएस या फिर एडीएस-बी के लिए कोई कवरेज नहीं है उस स्थिति में एयरलांइस को एक ऐसा प्रभावशाली उपाय करना होगा जिससे उड़ान के समय एयरक्राफ्ट को ट्रैक करना हर हाल में सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अलावा कम्यूनिकेशन सिस्टम अगर कवरेज से बाहर है तो उस स्थिमि में फ्लाइट क्रू को ह र 15 मिनट के अतंराल में एयरक्राफ्ट कोऑडिर्नेशन, उसकी स्पीड और उसकी ऊंचाई के बारे में रिपोर्ट देनी होगी।
एमएच 370 हादसे ने किया मजबूर
डीजीसीए ने कहा है कि मार्च में रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई मलेशियन एयरलाइंस एमएच 370 जैसे हादसे से बचने के लिए उठाया गया है। आठ मार्च को गायब हुए मलेशियन एयरलाइंस के बोइंग 777 एयरक्राफ्ट में 227 यात्री के अलावा 12 क्रू मेंबर सवार थे। अभी तक इस एयरक्राफ्ट के साथ क्या हुआ कोई नहीं जानता।
डीजीसीए ने अपने आदेश में इस ओर से ध्यान दिलाया है कि मलेशियन एयरलाइंस की इस फ्लाइट के गायब होने के समय फ्लाइट के एसीएआएस सिस्टम को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। डीजीसीए के बयान के मुताबिक मलेशियन एयरक्राफ्ट के साथ घटी इस घटना ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications