Spicejet Turbulence : DGCA ने की कार्रवाई, क्रू सहित इन लोगों पर गिरी गाज
नई दिल्ली, 02 मई: मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइस जेट का विमान रविवार को तूफान में फंस गया था। टर्बुलेंस की वजह से विमान में बैठे करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें में से 12 यात्रियों को गंभीर चोट आई हैं। डीजीसीए ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की थी। जांच के बाद DGCA ने विमान के क्रू, विमान रखरखाव इंजीनियर के साथ दुर्गापुर से विमान को छोड़ने वाले और स्पाइसजेट के रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी को हटा दिया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को जानकारी दी थी, "डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम नियुक्त की है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कारणों पर अधिक विवरण साझा किया जाएगा।'' मामले की जांच क बाद DGCA ने विमान के क्रू, विमान रखरखाव इंजीनियर के साथ दुर्गापुर से विमान को छोड़ने वाले और स्पाइसजेट के रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी को हटा दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
Recommended Video
दरअसल, रविवार की शाम स्पाइसजेट के बोइंग 737-800 विमान ने मुंबई से दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। दुर्गापुर में लैंडिंग के दौरान विमान तूफान की चपेट में आ गया। विमान में 189 यात्री बैठे थे। इस टर्बुलेंस के कारण 40 लोग घायल हो गए। इनमें 12 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री घबराए हुए और केबिन में रखा सारा समान गिरा हुआ दिख रहा है। दुर्गापुर पहुंचने पर घायल लोगों को को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। विमान ने 7.15 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications