बोइंग 737 मैक्स विमानों को शाम 4 बजे तक ग्राउंडेड करने का निर्देश, सिविल एविएशन सचिव ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली। इथियोपिया में रविवार को हुए विमान हादसे के बाद भारत समेत 45 देशों ने बोइंग 737 मैक्स विमानों पर रोक लगा दी है। रोक लगाने वाले देशों में 28 यूरोप के हैं। ब्रिटेन, जर्मनी, सिंगापुर, फ्रांस सहित कई देशों ने अपने एयर स्पेस में बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार शाम 4 बजे से पहले ऐसे सभी विमानों को ग्राउंडेड करने के लिए कहा है। सिविल एविएशन सचिव ने दिल्ली में आज शाम 4 बजे सभी एयरलाइंस की आपात बैठक बुलाई है।

DGCA: All Boeing 737 Max aircraft to be grounded before 4 pm today

डीजीसीए की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि, ये विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकते, जब तक कि उनके सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त संशोधन और सुरक्षा उपाय नहीं किए जाते। भारत के अलावा 45 देशों ने बोइंग 737-मैक्स की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिंगापुर, इंडोनेशिया , ब्राजील, चीन, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, मंगोलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की, अमेरिका, इटली, और ओमान ने फिलहाल बोइंग 737-मैक्स को उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया है।

अमेरिकी नियामकों ने बोइंग को मॉडल में तत्काल सुधार करने का भले ही आदेश दिया हो लेकिन ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, आयरलैंड, आइसलैंड और ओमान जैसे देशों ने अपने अपने वायुक्षेत्र में सभी 737 मैक्स विमानों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इससे पहले, चीन और इंडोनेशिया भी सोमवार को इन विमानों पर रोक लगा चुके हैं।

ये फैसला इथोपिया में हुए विमान हादसे के बाद लिया गया है। रविवार की सुबह इथोपिया के अदीस अबाबा में बोइंग का 737 मैक्स-8 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इस हादसे में 6 भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया में भी बोइंग का यही विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 189 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+