लॉकडाउन की वजह से खड़े इन विमानों में लग सकती है जंग, DGCA ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली: डीजीसीए ने भारतीय विमान कंपनियों को बोइंग B737 विमानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा वक्त में स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा के बेड़े में ये विमान शामिल हैं। लॉकडाउन की वजह से इन विमानों का इस्तेमाल पिछले चार महीनों में ज्यादा नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बंद रहने से उसमें तकनीकी खराबी का खतरा पैदा हो सकता है।

DGCA

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने भी अपने आपातकालीन निर्देश में एयरलाइंस को 2,000 बोइंग 737 की जांच करने का आदेश दिया था। जिसके बाद अब डीजीसीए ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। मामले में विस्तारा एयरलाइंस का बयान सामने आया है। जिसके मुताबिक उनके पास 6 बोइंग 737 विमान थे, जिनका निरीक्षण अच्छी तरह से कर लिया गया है। वहीं स्पाइस जेट के मुताबिक उनके बेड़े में 82 विमान हैं। निर्देश मिलने के बाद से तेजी से निरीक्षण का काम किया जा रहा है।

क्या कहा था बोइंग ने?
बोइंग ने अपने 737 क्लासिक हवाई जहाज (श्रृंखला -300 से -500) और नेक्स्ट जनरेशन 737 (श्रृंखला -600 से -900) के लिए एक गाइडलाइन जारी की थी। उन्होंने इसका उपयोग कर रही एयरलाइंस से इंजनों की जांच करने को कहा। बोइंग के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से विमानों का इस्तेमाल कम हो गया है। कई विमान तो चार महीने से जमीन पर ही हैं। ऐसे में उनके वाल्व में जंग लग सकती है। अगर सही वक्त रहते जंग से नहीं निपटा गया, तो उड़ान के दौरान इंजन फेल होने जैसे हालात का सामना करना पड़ेगा। बोइंग ने इस तरह की कोई समस्या आने पर तुरंत कंपनी से संपर्क करने की भी सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+