देवयानी केस: मोदी, राहुल और शिंदे ने ठुकराई यूएस डिलेगशन से मुलाकात
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इंकार कर दिया। ऐसा उन्होंने पिछले सप्ताह न्यूयार्क में भारतीय राजनयिक को गिरफ्तार किए जाने की घटना पर कड़ा विरोध जताने के लिए किया। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) शिवशंकर मेनन ने भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इंकार कर दिया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनएसए ने भारतीय उप महावाणिज्यदूत देवयानी खोब्रेगेड के साथ हुए व्यवहार को घृणित और बर्बर बताया है। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि खोब्रागेड की गहन तलाशी, मादक पदार्थो का सेवन करने वालों के साथ रखा गया था। पूर्व भारतीय राजनयिक और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने खोब्रागेड के साथ हुए व्यवहार पर नाखुशी जाहिर करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इंकार कर दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसद शामिल हैं। न्यूयार्क में भारत की वरिष्ठ राजनयिकों में से एक खोब्रागेड को पिछले सप्ताह वीजा धोखाधड़ी और झूठा बयान देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मालूम
हो कि न्यूयार्क में भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागाडे को गिरफ्तार करने के बाद उनके कपड़े उतरवा कर गहन तलाशी ली गई थी। इस घटना की खबर मीडिया में आने पर भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तकरार की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, अमेरिका का कहना है कि उसने सिर्फ स्थापित मानकों के तहत कार्रवाई की है। भारत की तरफ से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसके लिए न्याय विभाग और स्थानीय पुलिस की जवाबदेही की बात करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।











Click it and Unblock the Notifications