देवयानी के अपमान से गुस्साया भारत, अमरीकी दूतावास के बाहर से हटाए गए बैरिकेड्स
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। न्यूयार्क स्थित उच्चस्तरीय भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागाडे की कथितरूप से गहन तलाशी लिए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार ने जवाबी कदम के तहत अमेरिकी राजनयिकों को यहां प्रदत्त कई सुविधाएं मंगलवार को वापस ले ली। शीर्ष सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने देशभर में स्थित अमेरिकी वाणिज्यदूतावासों में मौजूद अमेरिकी राजनयिकों और उनके परिवारों को जारी राजनयिक पहचानपत्र वापस करने के लिए कहा है। id="toptextpromo">भारत
सरकार ने वाणिज्यदूतावासों को जारी किए गए सभी हवाईअड्डा पास और दूतावासों के लिए आयात मंजूरियां वापस ले ली हैं। जानकार सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस से भी कहा गया है कि अमेरिकी दूतावास के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटा ले। दशकों से लगे बैरिकेड्स दूतावास के इर्द-गिर्द आम जनता की आवाजाही रोकते थे और दूतावास के सामने से और दूतावास के पीछे स्थित वीजा कार्यालय के सामने से गुजरने वाले स्लिप रोड पर सामान्य वाहनों का आवागमन खासतौर से प्रतिबंधित था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भारत
सरकार अमेरिकी वाणिज्यदूतावासों में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों को भुगतान किए जाने वाले वेतन के विवरण भी मंगा रही है। इसमें अमेरिकी अधिकारियों के परिवारों में कार्यरत घरेलू नौकर भी शामिल हैं। सरकार को संदेह कि अमेरिकी दूतावासों में भारतीय कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जाता है।











Click it and Unblock the Notifications