Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जनता ने इन्हें नकारा, ये जनादेश नकार रहे', राहुल गांधी की 'मैच फिक्सिंग' दलीलों पर फडणवीस का पलटवार

Devendra Fadnavis ON Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'मैच फिक्सिंग' कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 जीतने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है और अब वे जनादेश को नकार रहे हैं। यह सब मजाक और झूठ है।'' उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने भी राहुल गांधी के दावों को खारिज कर दिया।

फडणवीस ने रविवार 08 जून 2025 को इंडियन एक्सप्रेस और मराठी दैनिक लोकसत्ता में ये बातें लिखी हैं। फडणवीस ने ठीक राहुल गांधी को वैसे ही जवाब दिया है,..जैसे राहुल गांधी ने 07 जून को कई अखबारों में अपने लेख लिखकर आरोप लगाया था कि 'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मैच फिक्सिंग की गई है और अब बिहार में की जाएगी।'

Devendra Fadnavis ON Rahul Gandhi

फडणवीस बोले- 'राहुल की नीति है कि अगर समझा नहीं सकते, तो उलझा दो'

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोगों को मूर्ख बना रहे क्योंकि लोगों ने उन्हें 2024 के चुनाव में ठुकरा दिया। उन्होंने कहा ''राहुल गांधी की नीति है कि अगर लोगों को समझा नहीं सकते, तो उन्हें उलझा दो। उन्होंने (राहुल) महाराष्ट्र और उसके मतदाताओं का अपमान किया है। जिसके लिए महाराष्ट्र उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। राहुल की दलीलें आधा सच और मजाक है।'' उन्होंने चुनाव आयोग के आंकड़ों का भी हवाला दिया, जिससे ये साफ होता है कि नया वोटर पंजीकरण पूरी तरह से कानूनी और सामान्य प्रक्रियाओं से हुआ है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और जनादेश को कमतर आंकने का आरोप लगाया। फडणवीस ने अपने लेख में तर्क दिया कि राहुल गांधी के दावों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए क्योंकि इसका उद्देश्य लोगों को समझाने के बजाय भ्रमित करना है। उन्होंने राहुल गांधी पर विभाजनकारी अभियान चलाने का आरोप लगाया और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों के मामले में कांग्रेस की पिछली कार्यप्रणाली की आलोचना की।

फडणवीस बोले- राहुल गांधी बिहार चुनाव में हारने वाले हैं, उसी को लेकर बहाने बना रहे हैं

फडणवीस ने अपने लेख में लिखा लोकसभा में विपक्ष के नेता बिहार समेत आगामी विधानसभा चुनावों में हार के लिए बहाने तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा,

"इससे कांग्रेस पार्टी और भी गर्त में चली जाएगी। उन्हें इस बात पर आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि उनकी अपनी पार्टी के विधायक किसी को भी एक दिन के भीतर उनसे मिलने का समय देने की चुनौती क्यों दे रहे हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार संदेह जताकर वे कौन सा जहर फैला रहे हैं।"

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में हार राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा, "लेकिन अगर आप महाराष्ट्र के किसानों, लड़की बहनों, आम लोगों और सभी नागरिकों के जनादेश का इसी तरह अपमान करते रहेंगे तो महाराष्ट्र की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।"

भाजपा ने कहा- राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर सभी मंत्रियों और शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी पर "हताशा की राजनीति," "झूठी कहानियां" चलाने का आरोप लगाया भाजपा ने राहुल को माफी मांगने और आत्मनिरीक्षण करने को कहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,

"जब लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी को महाराष्ट्र में अच्छा समर्थन मिला, तब राहुल गांधी ने ईवीएम या चुनाव आयोग पर कोई सवाल नहीं उठाया। तब सबकुछ सही लग रहा था। लेकिन अब, जब नतीजे उनके मुताबिक नहीं आए, तो वे एक झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग (ECI) ने क्या-क्या कहा?

🔹 1. गलत जानकारी से कर्मचारियों और प्रतिनिधियों का अपमान
ECI ने कहा, जब इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जाते हैं, तो इससे चुनाव में लगे हजारों राजनीतिक प्रतिनिधियों और लाखों चुनाव कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी पर सवाल खड़े होते हैं, जो बिना थके काम करते हैं।

🔹 2. पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिनिधियों की निगरानी में होती है
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची तैयार करने से लेकर वोटिंग और मतगणना तक हर कदम सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया जाता है और इन सभी चरणों में राजनीतिक दलों के नियुक्त प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं।

🔹 3. नतीजे पसंद न आने पर आरोप लगाना पूरी तरह बेतुका
ECI ने कहा कि जब चुनाव का परिणाम पक्ष में नहीं आता, तब आयोग पर सवाल उठाना और पूरी प्रक्रिया को बदनाम करना गंभीर और हास्यास्पद आरोप हैं, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं।

राहुल गांधी का आरोप- BJP ने 5 स्टेप में महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग की

राहुल गांधी ने 07 जून को एक्स पोस्ट और अखबारों में लिखा, ''कैसे चुनाव चुराए जाते हैं? 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र को कमजोर करने का एक 'ब्लूप्रिंट' बन गया था। मेरा लेख दिखाता है कि यह कैसे हुआ, प्वाइंट टू प्वाइंट...

  • स्टेप 1: चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में धांधली
  • स्टेप 2: फर्जी वोटर लिस्ट में जोड़ो
  • स्टेप 3: वोटिंग प्रतिशत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाओ
  • स्टेप 4: बोगस वोटिंग को वहीं केंद्रित करो जहां बीजेपी को जीत चाहिए
  • स्टेप 5: सबूतों को छुपा दो

राहुल पोस्ट के आखिर में कहते हैं, ''भाजपा महाराष्ट्र में इतनी बुरी तरह हार रही थी कि उसे "मैच फिक्सिंग" जैसे हथकंडे अपनाने पड़े। लेकिन ऐसे उपाय लोकतंत्र की नींव को कमजोर करते हैं, और जनता के भरोसे को तोड़ते हैं। महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी होगी, और फिर कहीं भी जहां भाजपा हार रही है।''

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे

23 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। कुल वोटिंग 65.11% हुई थी। ये 2019 के चुनाव 4% ज्यादा वोटिंग थी। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे।

महायुति (BJP + शिंदे शिवसेना + अजित पवार NCP) को मिली कुल 230 सीटें

  • BJP: 132 सीटें
  • शिवसेना (एकनाथ शिंदे): 57 सीटें
  • NCP (अजित पवार): 41 सीटें

महा विकास अघाड़ी (MVA) - केवल 46 सीटों पर सिमटी

  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे): 20 सीटें
  • कांग्रेस: 16 सीटें
  • NCP (शरद पवार): 10 सीटें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+