कंगना-राउत विवाद में बीजेपी की एंट्री, कहा-संविधान की शपथ लेने वाले जिम्मेदारी निभाएं
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जारी विवाद के बीच में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। कंगना रनौत को वाई प्लस की सुरक्षा दिए जाने के फैसले को बीजेपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी लोगों के जान की सुरक्षा करना है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम 'बनाना रिपब्लिक' बन जाएंगे।

कंगना विवाद में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, यदि किसी ने कुछ गलत कहा है, उसकी सोच गलत है तो हम इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। परंतु यह राज्य सरकार और संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोगों की जिम्मेदारी है कि वह उनके जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम किसी 'बनाना रिपब्लिक' की तरह बन जाएंगे।
Recommended Video
फडणवीस ने कहा, विशेष रूप से जिन्होंने संविधान की शपथ ली है उनकी जिम्मेदारी है कि उनको किसी का मत पसंद आए या न आए कोई गलत मत भी निकाले तो कानूनन उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन उसकी सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने जो किया वो ठीक है बता दें कि विवाद गहराने के बाद केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।
राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोग मुंबई आते हैं और नाम कमाते हैं। वो लोग मुंबई का कर्ज तक नहीं चुकाते है। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा कि, मुंबई या महाराष्ट्र जो भी उसका अपमान करता है, ऐसे व्यक्ति को केंद्र शासन 'Y' प्लस की सुविधा देता है ये बहुत ही आश्चर्यकारक और दुखकारक है। महाराष्ट्र कोई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस का ही नहीं है भाजपा का भी है पूरी जनता का है।
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications