वारिस पठान को देवेंद्र फडणवीस की दो टूक, शिवसेना ने चूड़ियां पहन रखी होंगी, हमने नहीं

नई दिल्ली। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने जिस तरह से विवादित बयान दिया था, उसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को आड़े हाथ लेते हुए वारिस पठान पर तीखा हमला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना ने चूड़ियां पहनी होंगी हमने नहीं। अगर कोई इस तरह की बात कहता है तो उसे इसका जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा। भाजपा में इतनी ताकत है। बता दें कि वारिस पठान ने कहा था, 'हम 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात।'

devendra

गौरतलब है कि वारिस पठान ने रैली के दौरान ये भी धमकी दी थी कि 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां-बहनों को आगे भेज दिया.... अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा।'

वहीं वारिस पठान के बयान पर एमएनएस के नेता ने भी पलटवार किया था। मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने कहा कि इस देश के मुसलमान यहां की मिट्टी से प्यार करते हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, 'जिन 15 करोड़ पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों की आप बात कर रहे हैं, वह आपके बाप हैं क्या?' उन्होंने कहा कि 'वारिस पठान जी आप गलती से विधायक बन गए हैं। ये '15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी' वाला जो बयान आपने दिया है न, हिंदुस्तान के मुसलमान इस मिट्टी से प्यार करने वाले हैं, वो हमारे हैं, और आप जिन बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों की बात कर रहे हैं, वो आपके बाप हैं क्या? ये 15 करोड़ मुसलमान तुम्हारे कौन हैं? इसके बाद कभी ऐसी बात करेंगे तो भायकला में क्या कहीं भी दिखाई नहीं दोगे। फिर जाकर रहना पड़ेगा ओवैसी के पास हैदराबाद में।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+