'पिछले साल उद्धव ने CM पद किया था ऑफर', फडणवीस के दावे पर संजय राउत का पलटवार

हाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दावा है कि उद्धव ठाकरे ने पिछले साल उन्हें सीएम पद की पेशकश की थी।

Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दावा किया है कि जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा विद्रोह के दौरान उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। देवेंद्र फडणवीस के दावे पर अब उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से सासंद संजय राउत ने पलटवार किया है और कहा है कि फडणवीस ऐसे बयान देकर लोगों के बीच "सनसनीखेज" और "भ्रम" पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

'कहा गया था, अब आप CM बनिए...'

'कहा गया था, अब आप CM बनिए...'

एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये दावा किया था कि उद्धव ठाकरे ने उनसे संपर्क किया था। फडणवीस ने कहा था, ''हां, मुझसे संपर्क किया गया था...लेकिन मैंने जवाब दिया कि हम आगे बढ़ गए हैं। मुझसे कहा गया कि जो हो गया सो हो गया, अब आप मुख्यमंत्री बनिए। मैंने स्पष्ट कर दिया कि वह वक्त बीत चुका है। मैं विश्वासघात करने वालों में से नहीं हूं... अब ये लोग (शिंदे) हमारे साथ आए थे और हम उन्हें धोखा नहीं दे सकते। जब उन्होंने बगावत की है और हमसे हाथ मिलाया है तो हम उनके साथ विश्वासघात नहीं कर सकते... यह हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकता। इसलिए मैंने मना कर दिया था।''

संजय राउत ने बोला-'फडणवीस सनसनी पैदा करने

संजय राउत ने बोला-'फडणवीस सनसनी पैदा करने

शनिवार को संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और फडणवीस के बीच बातचीत होती थी। संजय राउत ने कहा, ''उद्धव ठाकरे तब मुख्यमंत्री थे और देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के नेता थे। जब दो नेता संवाद करते हैं तो क्या गलत है? उन्होंने फडणवीस से बात की होगी ...।''

यह पूछे जाने पर कि क्या फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी? संजय राउत ने कहा, 'फडणवीस सनसनी पैदा करने और लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे है। राजनीति में, लोग अपने-अपने स्टैंड पर चर्चा करते हैं, जब दो नेता संवाद करते हैं और कुछ मुद्दों पर चर्चा करते हैं, तो चर्चा को सनसनीखेज बनाने का क्या मतलब है?''

'फडणवीस खुद की ओर ध्यान आकर्षित...'

'फडणवीस खुद की ओर ध्यान आकर्षित...'

संजय राउत ने कहा कि फडणवीस खुद की ओर ध्यान आकर्षित करने की हमेशा कोशिश करते रहते हैं क्योंकि वह मुख्यमंत्री बनने में नाकाम रहे हैं। हर दिन, वह अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ सनसनी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री नहीं बन सके लेकिन अब उपमुख्यमंत्री के तौर पर वह अपनी अहमियत जताने की कोशिश कर रहे हैं।''

2019 के चुनावों के दौरान, जब फडणवीस ने सरकार बनाने के लिए उद्धव ठाकरे से संपर्क करने की कोशिश की थी, तो उन्होंने (उद्धव) उनका फोन तक लेने से इनकार कर दिया था। फडणवीस ने पिछले तीन-चार सालों में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बार-बार इस पर जोर डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+