हार से ममता जी डरी हुई हैं, वह लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं- देवेंद्र फडणवीस
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच ठनी हुई है, उसके बाद दोनों ही दलों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से अमित शाह के रोड शो के दौरान पथराव हुआ उसपर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नाराजगी जाहिर की है। फडणवीस ने कहा कि ममता जी हार से इतना डर गई हैं कि वह लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं, वह किसी को भी पश्चिम बंगाल में प्रचार नहीं करने देने चाहती हैं। मैं चुनाव आयोग से अपील करता हूं कि वह पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराए जाएं।

बता दें कि मंगलवार शाम को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान टीएमसी और भाजपा आमने-सामने आ गए। दोनों ही पार्टियों ने आज (बुधवार) विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे को इस हंगामे के लिए जिम्मेदार बताया है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में तो भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की बात कही है।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंगलवार शाम को भाजपा अध्यक्ष अमित कोलकाता में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान बवाल हो गया। बताया गया है कि हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब कथित तौर पर शाह के वाहन पर डंडे फेंके गए। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई जगहों पर अराजक तत्वों ने आगजनी और तोड़फोड़ की। हंगामे के दौरान ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें पत्थरबाजी, हंगामा और आगजनी देखी जा सकती है।
वहीं शाह ने इस हिंसा पर कहा कि रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखकर टीएमसी घबरा गई। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने जानबूझ कर रोड शो को खराब करने के लिए हंगामा किया। बता दें कि सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है। 19 मई को होने वाले इस चरण से पहले यहां सभी पार्टियां अपने प्रचार में लगी हैं। यहां हिंसा भी लगातार हो रही है। अब तक हुए छह चरणों में भी हिंसा की खबरें आईं। टीएमसी और भाजपा के लोगों के बीच हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं।
-
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट












Click it and Unblock the Notifications