NRC-CAA को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ये नोटबंदी-2 है

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने असम में डिटेंशन सेंटर से जुड़े एक वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था और उनको झूठा करार दिया था। राहुल गांधी के इस हमले के कुछ देर बाद ही बीजेपी ने पलटवार किया था। इसी को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है।

डिटेंशन सेंटर वाले वीडियो पर घमासान

डिटेंशन सेंटर वाले वीडियो पर घमासान

राहुल गांधी ने डिटेंशन सेंटर वाले वीडियो पर कहा, 'मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं और उसी वीडियो में एक डिटेंशन सेंटर के कुछ दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है।' राहुल गांधी ने कहा कि एनआरसी और सीएए नोटबंदी-2 है। इससे देश के गरीबों को बहुत नुकसान होने जा रहा है, नोटबन्दी को भूल जाइये, ये उससे बड़ा झटका होगा। राहुल गांधी ने ये वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया था, RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है।' इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था।

राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी ने साधा था निशाना

राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने असम सरकार द्वारा जारी की गई साल 2011 की प्रेस रिलीज को ट्वीट किया, इसमें 362 अवैध घुसपैठियों को तीन दिन डिटेंशन कैंप में भेजने की बात कही गई है। अमित मालवीय ने एक अन्य ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी अक्सर विदेश यात्रा पर जाते हैं, एक बार उनको वीजा लिमिट से ज्यादा देर रुकना चाहिए और देखना चाहिए कि किस तरह उनकी पहचान की जाती है, और फिर कैसे वापस भेजने से पहले उनको डिटेंशन सेंटर में डाल दिया जाता है।'

एनआरसी और CAA पर मचा है घमासान

एनआरसी और CAA पर मचा है घमासान

देश भर में एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच रामलीला मैदान में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। उन्होंने कहा था कि जो लोग देश में झूठ फैला रहे हैं, अफवाह फैला रहे हैं, इन लोगों को पहचानने की ज़रूरत है, ये 2 तरह के लोग हैं। एक वे जिनकी राजनीति दशकों तक वोट बैंक पर ही टिकी रही है और दूसरे वो लोग जिनको इस राजनीति का लाभ मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+