इस महिला ने सुषमा स्‍वराज से लगाई गुहार- मेरे पति को सिखाएं ऐसा सबक, फिर कोई मर्द न करे ऐसा

29 वर्षीय चांददीप कौर ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि ''जुलाई, 2015 में उनकी रमनदीप सिंह के साथ शादी हुई थी। वह ऑकलैंड में अकाउंटेंट की नौकरी करता है।

नई दिल्‍ली। शादी के बाद एनआरआई पति के विदेश भाग जाने से दुखी पंजाब की रहने वाली एक महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से गुहार लगाई है। उसने सुषमा स्‍वराज से पति को विदेश से वापस लाने का अनुरोध किया है। महिला ने पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया है। महिला का नाम चांददीप कौर है और उसका पति रमनदीप सिंह शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे छोड़कर विदेश भाग गया।

इस महिला ने सुषमा स्‍वराज से लगाई गुहार- मेरे पति को सिखाएं ऐसा सबक, फिर कोई मर्द न करे ऐसा

क्‍या कहना है चांददीप कौर का

सुषमा स्‍वराज से गुहार लगाते हुए चांददीप कौर ने कहा कि ''पति को न्यूजीलैंड से डिपोर्ट कराने में सरकार मदद करे। मैं तलाक लेकर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करना चाहती हूं। पति की पासपोर्ट कैंसल किया जाए। ताकि आगे से कोई एनआरआई पत्नी को धोखा ना दे पाए।'' महिला की इस गुहार के बाद विदेश मंत्रालय ने महिला से केस से जुड़े दस्‍तावेज मांगे हैं। आपको बता दें कि रमनदीप सिंह जलंधर का रहने वाला है और पंजाब पुलिस उसे अपराधी घोषित कर चुकी है। रमनदीप वर्तमान में न्‍यूजीलैंड में है। PICS: जानिए पत्‍नी और गर्लफ्रेंड को कुत्ता बनाकर रखने वाले ड्रग्‍स माफिया के बेडरूम सीक्रेट्स

2015 में हुई थी शादी

29 वर्षीय चांददीप कौर ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि ''जुलाई, 2015 में उनकी रमनदीप सिंह के साथ शादी हुई थी। वह ऑकलैंड में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। शादी के कुछ दिन बाद ही रमनदीप न्यूजीलैंड लौट गया। जबकि मैं उससे माता-पिता के साथ ससुराल में रही। दिसंबर में पति कुछ दिनों के लिए घर लौटा।

जनवरी में फिर विदेश चला गया।'' चांददीप ने कहा कि ''शादी के बाद मैं सिर्फ 40 से 45 दिन ही पति के साथ रह पाई। रामनदीप के जाते ही मेरे ससुरालवालों का नजरिया अचानक बदल गया। एक दिन ससुर ने कहा कि हमने रमन को जायदाद से बेदखल कर दिया है। इसीलिए तुम्हे भी अपने मां-बाप के घर जाकर रहना चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+