Video: डेरेक ओ ब्रायन बोले- निलंबित TMC सांसदों को संसद जाने से रोका गया, पूछा- कहां है लोकतंत्र?
Video: डेरेक ओ ब्रायन बोले- निलंबित TMC सांसदों को संसद जाने से रोका गया, पूछा- कहां है लोकतंत्र?
नई दिल्ली, 05 अगस्त: पेगासस जासूसी विवाद को लेकर संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा जारी है। पेगासस जासूसी मुद्दे पर हंगामा करने के लिए बुधवार (05 अगस्त) को छह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों को राज्यसभा से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस मामले पर गुरुवार को ट्वीट करते हुए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया है कि जिन सांसदों को बुधवार को निलंबित किया गया था, उनमें से तीन सांसदों को संसद में फिर से प्रवेश करने से रोक दिया गया है। डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को दावा किया कि सदन स्थगित होने के बाद तीन सांसदों को संसद में फिर से जाने नहीं दिया गया है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एक ट्वीट में सांसदों को रोकने की घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है।

सांसदों को रोके जाने का वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ' 4 अगस्त, 11.10 बजे सरकार ने फिर चर्चा (पेगासस जासूसी विवाद) करने से किया इनकार है। 30 विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में प्रवेश किया। 11.13 पर प्लेकार्ड रखने के आरोप में छह सांसदों को निलंबित किया गया। 3.35 पर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद टीएमसी के 3 सांसदों को दोबारा प्रवेश करने से रोका गया। क्या संसद में पुरुष मार्शल दी दिखेंगे, कहां है लोकतंत्र?''
सांसद महुआ मोइत्रा ने पूछा- कैसे कर हम सरकार से सवाल?
Recommended Video
इन सांसदों के निलंबन को टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गलक और अनुचित बताया है। सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ''प्लेकार्ड दिखाने के लिए विपक्षी सांसदों को निलंबित करना घोर अनुचित है। पेगासस विवाद पर कोई बहस नहीं, कोई प्लेकार्ड नहीं, तो आप ही बताइए हमें सरकार से कैसे सवाल करना चाहिए? शायद इसके लिए आज सस्पेंड हो जाएंगे।''
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने पेगासस मुद्दे पर अन्य विपक्षी सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्लकार्ड ले जाने के लिए टीएमसी के छह सांसदों को दिन के लिए बुधवार को निलंबित कर दिया था।
जिन छह टीएमसी सांसदों को निलंबित किया गया उनमें डोला सेन, अबीर रंजन विश्वास, मोहम्मद नदीमुल हक, शांता छेत्री, अर्पिता घोष और मौसम नूर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications