सीएम को लेकर गोवा बीजेपी में बवाल, डिप्टी सीएम ने दी इस्तीफा देने की धमकी
गोवा। जैसे ही खबर आयी कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को देश के रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है वैसे ही गोवा में बीजेपी के अंदर खलबली मच गई। सीएम की कुर्सी पर अब मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जगह कौन बैठेगा इसे लेकर जबरद्स्त बवाल पार्टी में मचा हुआ है। यह बवाल और विवाद उस समय और गहरा गया जिस समय गोवा के डिप्टी सीएम फ्रांसिस डिसूजा ने कहा है कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं सौंपा जाती है तो वे इस्तीफा दे देंगे।
मालूम हो कि पर्रिकर के बाद विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर, स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत परसेणकर और उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में हैं। अर्लेकर की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में मजबूत साख है और वह पर्रिकर के भरोसेमंद व्यक्ति भी हैं। परसेणकर दो बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और अर्लेकर की तरह उन्हें भी मुख्यमंत्री का विश्वास प्राप्त है।
दूसरी ओर फ्रांसिस डिसूजा भाजपा का पुराना अल्पसंख्यक चेहरा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनाने से पार्टी को राज्य की 26 फीसदी कैथोलिक आबादी को खुश करने में मदद मिल सकती है। फ्रांसिस डिसूजा ने साफ तौर पर कहा है कि वे किसी जूनियर के नेतृत्व में काम नहीं करेंगे, अगर मैं सीएम नहीं बनता तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मीडिया में कहा कि गोवा में शनिवार तक कोई नया मुख्यमंत्री बन सकता है, क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इस्तीफा देकर केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री की नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार को अपना इस्तीफा दे देंगे। पर्रिकर ने शुक्रवार को भाजपा विधायकों की बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, "नया मुख्यमंत्री शनिवार अपराह्न् शपथ ले लेगा।













Click it and Unblock the Notifications