सैन्य थिएटर कमांड का गठन शुरू करने से पहले सरकार से मंजूरी लेगा DMA

नई दिल्ली, 14 जुलाई: देश में तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय के लिए थिएटर कमांड के गठन की प्लानिंग जारी है, लेकिन अब इस दिशा में रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सरकार से मंजूरी मांगी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई रुकावट ना आए। अभी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए) इस मामले को देख रहा है।

army

सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पहला कदम इन कमांडों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सरकार की मंजूरी प्राप्त करना होगा। एक बार ये कदम पूरा हो जाने के बाद तीनों सेवाओं के संबंधित अधिकारियों को थिएटर कमांड के निर्माण के लिए चर्चा करने को कहा जाएगा। साथ ही उन्हीं के ऊपर इसके डिजाइन की भी जिम्मेदारी होगी। अभी तक हुए डेवल्पमेंट को मानें तो डीएमए वायु रक्षा कमान के साथ चार थिएटर कमांड स्थापित करने की योजना बना रहा है।

आपको बता दें कि थिएटर कमांड विभिन्न स्थानों पर तीनों सेवाओं के 17 मौजूदा ऑपरेशनल कमांड से ऊपर होंगे। इसमें भारतीय थल सेना के पास तीन और नौसेना के पास एक थिएटर कमांड होगा। वहीं भारतीय वायुसेना के लिए अगल से वायु रक्षा कमान बन रहा है। इसके अलावा इसके प्रभारी तीनों सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी होंगे, जो रिटायर होने तक काम करेंगे। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद बनाकर सरकार ने एक अच्छा काम किया था, वैसे ही युद्ध जैसे हालात में थिएटर कमान का महत्व समझ में आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+