देवरिया: अतीक अहमद ने जेल में नहीं की मारपीट- जेल सुप्रीटेंडेंट
नई दिल्ली। देवरिया की जेल में जिस तरह से बाहुबली अतीक अहमद पर जेल के भीतर ही व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप लगा उसके बाद हड़कंप मच गया और जेल व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। लेकिन इस मामले में अब खुद देवरिया जेल के सुप्रीटेंडेंट डीके पांडे ने सफाई दी है। पांडे ने कहा कि जेल के भीतर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है, यह जानकारी पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि हमे जेल के भीतर इस तरह की मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली थी।

आरोप बेबुनियाद
मामला सामने आने के बाद लखनऊ के कृष्णानगर थाने में अतीक अहमद सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमे 10-12 अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मोहित जायसवाल ने अहमद को रंगदारी देने से इंकार कर दिया था। इसी के चलते उसकी किडनैपिंग हुई है। मारपीट में मोहित की दो उंगलियां टूट गईं, साथ ही कई जगह चोटें आई हैं। आरोप लगा था कि देवरिया जेल में मोहित को ले जाकर बैरक में पीटा और कनपटी पर पिस्तौल सटाकर उनकी पांच कंपनियों का मालिकाना हक दो युवकों के नाम ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और गाड़ी भी छीन ली।

पीड़ित ने बताई आपबीती
घटना के बारे में खुद पीड़ित मोहित जयसवाल ने बताया कि यह घटना 26 दिसंबर की है, मुझे जबरन कुछ लोग गोमती नगर से देवरिया जेल ले गए। जहां पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसका बेटा और 20-25 लोग पहले से मौजूद थे। अतीक अहमद ने अपने आदमियों से कहा कि मुझे पीटो। मोहित ने कहा, 'मुझसे कुछ चेक्स, सादे पन्नों और कई कंपनियों के रिजाइन लेटर्स पर जबरदस्ती साइन करवाए गए और मुझे रस्सी से बांधकर जेल में पीटा गया।'

मामला दर्ज
पीड़ित ने बताया, 'मैं मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन कोई नहीं आया। मैंने एफआईआर दर्ज करवाई है।' पीड़ित ने आपबीती एसएसपी कलानिधि नैथानी को बताई तो उनके निर्देश पर शुक्रवार की रात को कृष्णानगर कोतवाली में अतीक अहमद, उनके बेटे उमर, गुर्गे जकी अहमद, फारूख, गुलाम सरवर और अन्य के खिलाफ अपहरण, लूट, जालसाजी और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें- 2018 में उत्तर प्रदेश की राजनीति, भाजपा की हार, महागठबंधन की उम्मीद और मॉब लिंचिंग
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications