यूपी में शीत लहर के चलते पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत
इस समय दिल्ली-एनसीआऱ समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके कार यूपी में पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हो गई हैै।
नई दिल्ली। इस समय दिल्ली-एनसीआऱ समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके कारण यूपी में पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हो गई हैै। कोहरे के कोहराम की वजह से आम लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

शुक्रवाह सुबह दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई शहरों में कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर थी जिसके कारण इससे वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं।
70 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही
दृश्यता कम होने के कारण 107 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि 4 रद्द और 32 के टाइम बदले गए है तो वहीं इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट भी देरी से चल रही है।
तापमान में और कमी आने और ठंड बढ़ने का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है इसलिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा हैै।












Click it and Unblock the Notifications