दिल्ली सहित उत्तर भारत कोहरे की चपेट में, 100 ट्रेनें लेट
कोहरे के कारण दिल्ली आने जाने वाली 100 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके अलावा 11 ट्रेनों को रद्द भी किया गया है और 41 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भयंकर कोहरे की चपेट में है। कोहरे का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। कोहरे के चलते ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार सुबह से ही कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। लोग ऑफिस जाने के लिए घरों से निकले तो कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। विजिबिलटी बेहद कम थी।
वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली आने जाने वाली 100 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके अलावा 11 ट्रेनों को रद्द भी किया गया है और 41 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 7 घरेलू और 6 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कोहरे के साथ-साथ उत्तर भारत में शीत लहर का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications