Dengue : डेंगू के बढ़ते केसों के मद्देनजर मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 9 राज्यों में भेजी केंद्रीय टीमें
नई दिल्ली, 03 नवबंर। देश में कोविड के प्रकोप के बीच इन दिनों की राज्यों में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है इसी के मद्देनजर और इसकी तत्काल रोकथाम के लिए मोदी सरकार ने अहम कदम उठाया है। उसने मंगलवार को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेषज्ञों के केंद्रीय दलों को भेजा है, जिससे कि जल्द से जल्द डेंगू को रोका जा सके और हालात काबू में रहें और मरीजों को सही समय पर उचित इलाज मिल पाए। आपको बता दें कि जिन राज्यों में हेल्थ टीमें भेजी गई हैं, उनके नाम हैं हरियाणा, पंजाब, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और जम्मू कश्मीर। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि 31 अक्टूबर तक देश के कुल डेंगू मामलों में86% केस इन राज्यों से आए हैं।

Recommended Video
गौरतलब है कि दिल्ली में अभी तक 1530 डेंगू के मामले समाने आए हैं, जिनमें से 12000 मामले तो अकेले अक्टूबर में आए थे जो कि पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा है। इसी के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए थे कि जिन राज्यों में डेंगू का प्रकोप ज्यादा है वहां पर केंद्रीय टीम भेजी जाए। जिसके बाद केंद्रीय टीमों को राज्यों में भेजा गया है। मालूम हो कि डेंगू का टेस्ट हर सरकारी अस्पताल में होता है।
ये हैं डेंगू के लक्षण
- डेंगू एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होता हैं।
- इस रोग में मरीज को तेज बुखार आता है।
- यही नहीं बुखार के साथ शरीर पर लाल-लाल चकत्ते दिखायी पड़ते हैं।
- इसमें बुखार बहुत तेज आता है और सिर में बड़ी तेजी से दर्द होता है।
- शरीर के जोड़ों में भी दर्द होता है।
- बॉडी में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं।
- लोगों का खाना पचाने में दिक्कत होने लगती है।
- उन्हें उल्टी होने लगती है, उन्हें भूख नहीं लगती है।
- उसका ब्लडप्रेशर कम हो जाता है।
- उसे चक्कर आने लगते हैं, कमजोरी महसूस होने लगती है।
- बॉडी में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं।
बचाव
- डेंगू का मच्छर सामान्य तौर पर दोपहर यानी दिन में काटता है।
- अपने घर में और घर के आस-पास सफाई रखें, पानी को जमा ना होने ना दें।
- चाहे वह कूलर का पानी हो या फूल के गमले का या बाल्टी का पानी हो, पानी को खाली करते रहना और साफ रखना चाहिए क्योंकि मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं।
- अगर खुले में सोना मजबूरी है तो मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- घर में हमेशा मच्छर को भगाने वाली अगरबत्ती का प्रयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications