गुरूग्राम के घर से मिले 5 करोड़ के बंद हो चुके 500-1000 के नोट
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरूग्राम में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 5 करोड़ रुपए के बंद हो चुकी करेंसी बरामद की है। पुलिस ने सेक्ट र 15 के एक घर से बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोट बरामद किए हैं।

यहां एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने 5 करोड़ रुपए के बंद करेंसी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस बात की पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और बड़ी कामियाबी हासिल की। अब पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है कि यहां इसकी मात्रा में बंद करेंसी पहुंची कहां से।
#UPDATE Demonetized currency in 500&1000 notes of Rs 5 Cr seized frm a house in Sec 15; 7 ppl taken in police custody; more details awaited pic.twitter.com/qAnXhvFpwU
— ANI (@ANI_news) August 3, 2017
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पिछले साल ही देशभर में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए थे। जिसके बाद लोगों ने पुराने नोटों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया। अब ब कि नोटबंदी को 10 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लोग अभी भी पुराने नोटों को छिपाने की कोशिश में लगे है।












Click it and Unblock the Notifications