नोटबंदी: पब्लिक टॉयलेट के नाम पर जारी किया 5 रुपये का चेक, तस्वीर वायरल

5 रुपये का ये चेक तमिलनाडु के मदुरै पब्लिक टॉयलेट के नाम से जारी किया गया है। माना जा रहा है कि पब्लिक टायलेट इस्तेमाल करने के बाद कैश नहीं होने पर ये 5 रुपये का चेक जारी किया गया।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बीच एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो रही है जिसमें एक पब्लिक टॉयलेट के लिए पांच रुपये का चेक दिया गया है।

check

पब्लिक टॉयलेट के लिए दिया पांच रुपये का चेक

नोटबंदी के बीच सरकार लोगों को कैशलेस भुगतान के लिए प्रेरित करने की कोशिश में जुटी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया साइट्स पर इसको लेकर तरह-तरह की मजेदार तस्वीरे वायरल हो रही है।

ऐसी ही एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल हुई है। जिसमें 5 रुपये का एक चेक है जिसे तमिलनाडु के मदुरै पब्लिक टॉयलेट के नाम से जारी किया गया है। माना जा रहा है कि पब्लिक टायलेट इस्तेमाल करने के बाद कैश नहीं होने पर ये 5 रुपये का चेक जारी किया गया।

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर ये तस्वीर कितनी प्रामाणिक है। हालांकि सोशल मीडिया पर ये तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। लोग इसको लेकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

फेसबुक यूजर बीआरएम मुरलीधरन ने फेसबुक पर शेयर की तस्वीर

फेसबुक यूजर बीआरएम मुरलीधरन ने इस तस्वीर को अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। उनका ये चेक एचडीएफसी बैंक का है। उन्होंने 5 रुपये का ये चेक पब्लिक टॉयलेट मदुरै के जारी किया है।

फिलहाल उनकी पोस्ट को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं। अब तक करीब 98 शेयर हो चुके हैं।

बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध का ऐलान किया था। साथ ही लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा कैशलेस भुगतान करने की अपील की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+