दिल्ली में होटल से पकड़े गए 3.25 करोड़ रुपए, दो कमरों में छुपाकर रखी थी रकम

यह रकम मुंबई के एक हवाला कारोबारी की बताई जा रही है। इस रकम को स्पेशलिस्ट कुछ इस तरह से बैगों में पैक करते थे कि एयरपोर्ट पर यह रकम पकड़ में नहीं आती थी।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद देशभर में पकड़े जा रहे कालेधन की कड़ी में आयकर विभाग ने बुधवार को नई दिल्ली के करोल बाग में एक होटल से 3.25 करोड़ रुपए की रकम जब्त की।

black money

आयकर विभाग और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में यह रकम पकड़ी गई। जब्त की गई पूरी रकम 500 और 1000 के पुराने नोटों में है। इस मामले में जांच की जा रही है।

इस रकम के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 लोगों को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से जब इस रकम के बारे में पूछा गया तो वो इन रुपयों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग और क्राइम ब्रांच को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि इस होटल में एक बड़ी रकम छुपाकर रखी गई। टीम जब वहां पहुंची तो दो कमरों के अंदर यह रकम मिली।

सूत्रों की मानें तो यह रकम मुंबई के एक हवाला कारोबारी की बताई जा रही है। इस रकम को स्पेशलिस्ट कुछ इस तरह से बैगों में पैक करते थे कि एयरपोर्ट पर यह रकम पकड़ में नहीं आती थी।

वहीं, दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय ने चंडीगढ़ में 2.18 करोड़ की रकम सीज की है। इनमें 17.74 लाख रुपए 2000 के नोटों में और 52 लाख रुपए 100 रुपए के नोटों के में हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को गुजरात और मध्यप्रदेश में भी लाखों की संख्या में काला धन पकड़ा गया था। इसके अलावा बेंगलुरू से आरबीआई के एक अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया था।

आरबीआई के इस अधिकारी पर आरोप है कि वह कमीशन लेकर पुराने नोटों को नए नोटों से बदल रहा था। 1.5 करोड़ के कालेधन को सफेद करने के एक मामले में सीबीआई की टीम ने इस अधिकारी को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+