आपके पास भी है 500 का पुराना नोट, तो जरूर पढ़िए ये खबर

सरकार का कहना है कि कुछ लोग इस छूट का फायदा उठाकर अपना काला धन सफेद कर रहे हैं। इस मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें पेट्रोल पंप से मिल रही हैं।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद कुल 21 आवश्यक सेवाओं के लिए मान्य चल रहे 500 रुपए के पुराने नोट को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

500 rupees note

पीटीआई के हवाले से खबर है कि 500 रुपए का पुराना नोट पेट्रोल पंपों पर अब सिर्फ 2 दिसंबर तक ही चलेगा, पहले यह तारीख 15 दिसंबर थी। सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है।

सरकार का कहना है कि कुछ लोग इस छूट का फायदा उठाकर अपना काला धन सफेद कर रहे हैं। इस मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें पेट्रोल पंप से मिल रही हैं। इससे पहले सरकार 1000 रुपए के नोट का चलन बंद कर चुकी है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 24 नवंबर को घोषणा की थी कि जिन जगहों पर अभी तक पुराने नोट चलाए जाने की छूट दी गई थी, अब उन जगहों पर सिर्फ 500 रुपए के नोट चलेंगे।

सरकार ने कहा था कि ये नोट 15 दिसंबर तक इन जगहों पर चलेंगे। ये नोट पेट्रोल पंप, दवा की दुकानों, टोल टैक्स, पानी-बिजली का बिल जमा कराने सहित टोटल 21 जगहों पर मान्य होंगे।

बैंकों और पोस्ट ऑफिस में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलवाने की समय सीमा सरकार पहले ही समाप्त कर चुकी है। अब पुराने नोट सिर्फ बैंक और डाकघरों में जमा किए जा सकते हैं।

सरकार ने बुधवार को यह भी स्पष्ट किया कि बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर ही रहेगी, इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+