500 के पुराने नोट से जुड़ी बड़ी खबर, जरूर पढ़ें

सरकार का कहना है कि कुछ लोग इस छूट का फायदा उठाकर अपना काला धन सफेद कर रहे हैं। इस मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें पेट्रोल पंप से मिल रही हैं।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद कुछ आवश्यक सेवाओं में मान्य चल रहे 500 रुपए के पुराने नोट को लेकर सरकार एक बड़ा कदम उठा सकती है। खबर है कि सरकार कुछ खास जगहों पर 500 रुपए के पुराने नोट का चलन बंद कर सकती है।

500 rupee note

सरकार का कहना है कि कुछ लोग इस छूट का फायदा उठाकर अपना काला धन सफेद कर रहे हैं। इस मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें पेट्रोल पंप से मिल रही हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकार 15 दिसंबर से पहले ही पेट्रोल पंप पर 500 रुपए के पुराने नोट का चलन बंद कर सकती है। इससे पहले सरकार 1000 रुपए के नोट का चलन बंद कर चुकी है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 24 नवंबर को घोषणा की थी कि जिन जगहों पर अभी तक पुराने नोट चलाए जाने की छूट दी गई थी, अब उन जगहों पर सिर्फ 500 रुपए के नोट चलेंगे।

सरकार ने कहा था कि ये नोट 15 दिसंबर तक इन जगहों पर चलेंगे। ये नोट पेट्रोल पंप, दवा की दुकानों, टोल टैक्स, पानी-बिजली का बिल जमा कराने सहित टोटल 21 जगहों पर मान्य होंगे।

नहीं बढ़ेगी पुराने नोट जमा करने की अंतिम तारीख

बैंकों और पोस्ट ऑफिस में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलवाने की समय सीमा सरकार पहले ही समाप्त कर चुकी है। अब पुराने नोट सिर्फ बैंक और डाकघरों में जमा किए जा सकते हैं।

सरकार ने बुधवार को यह भी स्पष्ट किया कि बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर ही रहेगी, इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+