बोले वैंकेया- कांग्रेस को आलोचना करने का अधिकार नहीं, उनके राज में कतरे गए थे लोगों के अधिकार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रेस पर सेंसरशिप लगाया था।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि आज के समय की तरह लोकतंत्र कभी जीवंत नहीं रहा है। हर क्षेत्र के लोगों को लगता है कि उन्हें सरकार से किसी मुद्दे पर कुछ कहना है।
नायडू ने कहा कि इमरजेंसी के समय विपक्ष सलाखों के पीछे भेज दिया गया था, अधिकारों को रौंद डाला गया था। इतना ही उस दौरान नागरिक स्वतंत्रता में कटौती की गई साथ ही मीडिया पर सेंसरशिप लगाई गई थी।

इमरजेंसी का जिक्र करते हए नायडू ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अप्रत्यक्ष रूप से निशाने पर लेते हुए कहा कि वो पार्टी लोकतंत्र और मूलभूत अधिकारों की बात कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य दर राज्य हारने के कारण कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है।
कार्टून आर्टिस्ट को भेज दिया था सलाखों के पीछे
नायडू ने कहा कि वो लोग जो टीवी चैनलों पर बैन लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं उन्होंने ही एक आर्टिस्ट को उसके कार्टून के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया।
उन्होंने कहा कि UPA शासनकाल के दौरान 21 चैनलों पर बैन लगाए गए थे कुछ इसलिए बैन किए गए थे जो मिडनाइट मसाला प्रसारित कर रहे थे।
नायडू ने कहा कि कांग्रेस को आलोचना करने का कोई भी अधिकार नहीं है। अगर वो उंगली उठाएंगे तो उन पर भी उठेगी। इमरजेंसी के दौरान उन्होंने प्रेस और नागरिक अधिकारों में कटौती की।
अब है आजादी
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी किसी पीएम को खून का दलाल नहीं कहा। इस तरह की आजादी अब लोगो को है।
गौरतलब है कि आगामी 9 नवंबर को एनडीटीवी इंडिया को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑफएयर रहने का आदेश दिया है। जिसका काफी विरोध हो रहा है।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications